ऋषिकेश : गंगा नदी में से बचा लाए बुजुर्ग को जल पुलिस के जवान, देखिये Video

जल पुलिस के जांबाज जवान विनोद सेमवाल और चैतन्य त्यागी और हरीश गुंसाई ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाई बुजुर्ग की जान - गंगा नदी में कूद कर बाहर निकाल लाये बुजुर्ग को, पहचान हुई
- कैसे निपुणता से रेस्क्यू किया यह भी देखने वाली बात है इसमें,जल पुलिस अब तक हजारों लोगों का रेस्क्यू कर चुकी है त्रिवेणी घाट पर
- हमेश तत्पर रहती है त्रिवेणी घाट पर जल पुलिस, डूबने से बचाने के लिए
ऋषिकेश :जल पुलिस के जवानों ने एक बुजुर्ग का रेस्क्यू किया. जान बचाई. पुलिस के मुताबिक़, मंगलवार को यानी दिनांक 24 मार्च 2026 को हम जल पुलिस कर्मचारी गण हेड कांस्टेबल चैतन्य त्यागी, हेड कांस्टेबल हरीश गुसाईं व गोताखोर विनोद सेमवाल* त्रिवेणी घाट परिसर में ड्यूटी पर मौजूद थे, तो चौकी त्रिवेणी घाट से समय 15:40 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंगा जी में डूब रहा है, तो हम सूचना पर हम जल पुलिस कर्मचारी गणों द्वारा लाइफ जैकेट व अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ तुरंत आस्था पद की तरफ रवाना हुए तो देखा कि 72 सीडी से लगभग 200 मीटर दूर गंगा जी के बीचो-बीच एक व्यक्ति बहते हुए जा रहा है व्यक्ति को बचाने के लिए हम जल पुलिस कर्मचारी गणों ने गंगा जी में छलांग लगा दी ।कड़ी मशक्कत के बाद हम कर्मचारी गणों को *आवास विकास गली नंबर 4 के पास व्यक्ति को सकुशल निकलने में सफलता प्राप्त हुई* व्यक्ति को बेहोशी की हालत में गंगा जी से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया व प्राथमिक उपचार देने के बाद होश में लाया गया, हम कर्मचारी गणों द्वारा मौके से तत्काल 108 व उच्च अधिकारी को सूचना दी गई व्यक्ति को 108 के माध्यम से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।रेस्क्यू किये गए जानकारी करने पर व्यक्ति का नाम बचन सिंह नेगी पुत्र शेर सिंह नेगी उम्र लगभग 78 वर्ष निवासी- 40 राजीव ग्राम ढालवाला मुनि की रेती, जिला टिहरी गढ़वाल है.




