ऋषिकेश : उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वारा जल्द ही संस्कृत के छात्रों को IAS, PCS परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी : दीपक कुमार, सचिव

- ऋषिकेश में संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक कुमार गैरोला ने कई संस्कृत विद्यालयों का औचक निरिक्षण किया
ऋषिकेश :रविवार को ऋषिकेश संस्कृत नगरी में संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक कुमार गैरोला ने भ्रमण किया. उन्होंने सबसे पहले श्री मुनीश्वर वेदांग संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण किया. उसके बाद कृष्ण कुंज संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश का निरीक्षण किया. साथ ही श्री भरत संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश का भी औचक निरीक्षण किया. 

संस्कृत विभाग के शासन के सचिव का तीर्थ एवं संस्कृत नगरी में आवागमन से संस्कृत विद्यालयों में ऊर्जा का संचार देखने को मिला. सचिव दीपक कुमार गैरोला ने राज्य सरकार के द्वारा संस्कृत शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में संस्कृत भाषा के लिए राज्य सरकार जहां प्रदेश में तेरह (१३) संस्कृत ग्रामों की स्थापना करके गांव गांव तक संस्कृत बोल चाल की भाषा हो..इस और कदम बढ़ाएं हैं. वहीं संस्कृत पढ़ने वाली बालिकाओं को गार्गी छात्रवृत्ति देकर छात्राओं को भी संस्कृत पढ़ने की और प्रेरित करने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि संस्कृत शिक्षा विभाग संस्कृत विद्यालयों में साहित्य,व्याकरण, ज्योतिष,वेद आदि शास्त्रीय विषयों के साथ साथ विज्ञान ,गणित, अंग्रेजी जैसे आधुनिक विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल कर संस्कृत के छात्रों को समाज में बराबरी का दर्जा देना का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वारा जल्द ही संस्कृत के छात्रों को आईएएस, पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी।उन्होंने कहा कि संस्कृत का ज्ञान पूरे विश्व को शांति के मार्ग पर ले जा सकता है. इसके लिए हमारे छात्रों को संस्कृत भाषा के ज्ञान के साथ साथ विदेशी भाषाओं का ज्ञान भी होना जरूरी है।जिसके लिए विभाग उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के माध्यम से संस्कृत के छात्रों को विदेशी भाषाओं को सीखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।इस अवसर पर संस्कृत शिकायके उप निदेशक डाक्टर वाजश्रवा को भरत मंदिर संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त भट्ट, मुनीश्वर वेदांग के प्रधानाचार्य डॉक्टर जनार्दन प्रसाद कैरवान,कृष्ण कुंज संस्कृत विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा वशिष्ठ,मनोज द्विवेदी,जितेंद्र प्रसाद भट्ट,शंकर मणि भट्ट, डाक्टर भानु प्रकाश उनियाल, शशि गौड़,सुरेश पन्त,आचार्य हर्षमणि नौटियाल, प्रियव्रत रतूड़ी,सुमित चमोली आदि उपस्थित थे.



