ऋषिकेश : उत्तराखंड रोडवेज बस ने कुचले 7 भेड़, चालक हिरासत में

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • घटना में एक बाइक सवार भी घायल हुआ है, घटना लगभग ९:३० और  १० बजे के बीच   की है
  • राजपाल सिंह नेगी भी घायल उनकी बाइक UK07F G6359 को भी नुक्सान हुआ है
ऋषिकेश : सोमवार को ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर एक एक बेकाबू रोडवेज बस संख्या UK07P A 8999 देहरादून ग्रामीण डिपो की अनुबंधित बस  ने रोड क्रॉस कर रही भेड़ों को कुचल दिया. मौके पर 7 भेड़ों को कुचला. जिनमें से 3 भेड़ मौके पर दम तोड़ चुके थे. जबकि चार गंभीर घायल हालत में थी. जो कुचली गयी थी उनकी स्थित देखने लायक नहीं थी…..उनकें आतें, पेट, अंतड़िया  सब बाहर निकल चुका था. सड़क चारों तरह खून ही खून बिखरा हुआ था. उत्तराखंड परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस का ड्राईवर नशे में था. जैसा की  भेड़ों के स्वामी ने बताया, जब उससे बात की उसके मुंह से बदबू आ रही थी. पुलिस उसको वहां से ले गयी.  पुलिस के अनुसार ओवर स्पीड में थी बस.  ड्राईवर नशे में था शायद….बात कर रहा था ..बदबू आ रही थी.
पुलिस वाले ले गए ड्राईवर को…पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुँच राहत व् बचाव कार्य शुरू किया. भेड़ों को पिकअप के माध्यम से ले जाया गया. एक भेड़ जो प्रेग्नेंट थी, उसका पेट फट कर बाहर आ गया और दो छोटे भेड़ के बच्चे भी पेट से निकल गए…. लेकिन उनकी मां तब तक उनके पास ही मर चुकी थी. दोनों  छोटे छोटे बच्चे रो रहे थे. द्रश्य देखकर   हर कोई कह रहा था…हे ईश्वर इनकी मदद करना…..फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
ALSO READ:  UK : हिमवीरों के संग रंगों का उत्सव: मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया मनोबल

Related Articles

हिन्दी English