ऋषिकेश : जिला गंगा सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय गंगा उत्सव का दिव्य कथा अवतरण कथा के साथ समापन हो गया
कथा व्यास वैष्णवाचार्य पण्डित शिव स्वरूप नौटियाल ने गंगा अवतरण की दिवद कथा सुनाई

ऋषिकेश : जिला गंगा सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय गंगा उत्सव का दिव्य कथा अवतरण कथा के साथ समापन हो गया।दो दिन तक चले भब्य कार्यक्रमों के सफल आयोजन का शांति पूर्वक विराम पर प्रसाशन ने चैन की सांस ली।यहाँ सैकड़ों की संख्या में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।जिनमें हैप्पी होम स्कूल श्यामपुर एवं ऋषिकेष,नालन्दा शिक्षण संस्थान खदरी,दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर,राजकीय इंटर कालेज वीरभद्र,श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय पण्डित ललित मोहन शर्मा महाविद्यालय परिसर ऋषिकेष के छात्र छात्राओं ने जिला गंगा सुरक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमो में प्रतिभाग कर जनता को गंगाजी की स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का सफल प्रयास किया।
गंगा उत्सव में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल एवं नगर आयुक्त ऋषिकेश राहुल कुमार गोयल ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरुस्कार वितरण कर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला गंगा सुरक्षा समिति के जिला परियोजना अधिकारी रविकान्त पाण्डेय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय नगर प्रसाशन एवं गंगा सभा सहित सहभागिता प्रदान करने वाले संगठनों विद्यालयों का आभार व्यक्त किया।समिति के नामित सदस्य एवं नगर निगम ऋषिकेष के स्वच्छता ब्राण्ड अम्बेसडर पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने कहा कि गंगा जी नदी मात्र नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है इनके संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट को बनारस की तर्ज पर सौंदर्यीकरण कर तीर्थ नगरी की पौराणिकता के साथ साथ तकनीकी का प्रयोग कर श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने के लिए नमामि गंगे को पत्र प्रेषित किया जाएगा।जिसमे कि जनता का सहयोग अपेक्षित है।जिला विकास अधिकारी एवं जिला गंगा सुरक्षा समिति के नोडल अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित आये हुए अतिथियों ने महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर जमकर खरीदारी कर स्थानीय उत्पादों को सराहा और जनता सहित घाट पर आने वाले श्रद्धालुयों से वोकल फ़ॉर लोकल की अवधारणा को मजबूत करने की अपील की।



