ऋषिकेश : 27, 28 व 29 अक्टूबर को होने वाले बीटल्स फैस्टिवल कार्यक्रम का नाम बदला अब हुआ बीटल्स एण्ड द गंगा फैस्टिवल-2023

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश/पौड़ी : बीटल्स आश्रम या कहिये चौरासी कुटिया में होने वाले आगामी बीटल्स फेस्टिवल का नाम बदल दिया गया है।जिलाधिकारी गढ़वाल ने सर्वधारण को सूचित किया है कि नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्रान्तर्गत (ऋषिकेश से लगता हुआ क्षेत्र है ) आगामी 27, 28 व 29 अक्टूबर, 2023 को बीटल्स बैण्ड के प्रमुख कलाकार सर पॉल मैककॉर्टनी तथा बीटल्स बैण्ड से जुड़े अन्य प्रमुख विभूतियों को उनके द्वारा चौरासी कुटिया (लक्ष्मणझूला) में बिताये उन दिनों को बीटल्स अ वाक थ्रू हिस्ट्री के माध्यम से जीवन्त करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले बीटल्स फैस्टिवल कार्यक्रम का नाम बीटल्स फैस्टिवल-2023 के स्थान पर बीटल्स एण्ड द गंगा फैस्टिवल-2023 संशोधित किया जाता है।आपको बता दें, यह क्षेत्र पौड़ी गढ़वाल जिले में पढता है। लोकेशन वाइज देखें तो ऋषिकेश के पास पड़ता है। गंगा नदी के किनारे जानकी पुल के पास।

ALSO READ:  देहरादून : राज्य को इस वित्त वर्ष  अनटाइड फंड से  615 करोड़ रुपए की धनराशि मिलनी तय

Related Articles

हिन्दी English