ऋषिकेश : दिल्ली के दो कावड़ियों का खोया हुआ बैग त्रिवेणी घाट पुलिस द्वारा लौटाया गया, कावड़िये बोले धन्यवाद उत्तराखंड पुलिस

ऋषिकेश : कावड़िये का खोया बैग त्रिवेणी घाट पुलिस ने लौटाया. दरसल किसी का बैग खो गया था घाट पर. उसके बाद किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा बैग चौकी लाकर दिया गया जो शायद किसी यात्री का छूट गया था.
त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस द्वारा तुरंत जल पुलिस को आदेश दिया गया कि वह घाट पर घूम कर पता लगाएं कि किसी का बैग छूट गया है. जो चौकी में है काफी समय बाद जल पुलिस को २ कावड़िए जिनमें बैग स्वामी उत्पल दीक्षित पुत्र विजेंदर दीक्षित उम्र 22 वर्ष निवासी रोहिणी दिल्ली और साथ में एक और ब्यक्ति था दोनों काफी चिंतित हालत में इधर-उधर घूमते दिखाई दिए. पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनका बैग घाट रोड पर त्रिवेणी घाट गंगा जी आते समय कहीं गिर गया है. जिसे वे काफी समय से तलाश कर रहे थे। जल पुलिस कर्मचारियों द्वारा दोनों कावड़ियों को चौकी त्रिवेणी घाट लाया गया व पहचान बताने पर उनका बैग सकुशल उनके सुपुर्द किया गया. दोनों कावड़ियों द्वारा बताया गया कि उनके बैग में सारा सामान सब कुशल मिल गया है. इसमें एक जेबीएल का कीमती स्पीकर वह अन्य दस्तावेज व कुछ नकदी थी. जो उन्हें सकुशल मिल गई है. कावड़ियों द्वारा उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद कहा.



