ऋषिकेश : सक्षम सविता प्रकोष्ठ उत्तराखंड के सक्षम ऋषिकेश इकाई द्वारा कुष्ठ बस्ती में कुष्ठ निवारण पखवाड़ा मनाया गया

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कुष्ठ निवारण पखवाड़ा – 30 जनवरी – 13 फरवरी 2023 के तहत समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ऋषिकेश इकाई द्वारा दिनांक 10 फरवरी 2023 को प्रात: 11 बजे से इन्द्रमणी बडोनी चौक (नटराज चौक)/बस अड्डा ऋषिकेश के नजदीक भजनगढ रोड़ मुनिकीरेती (जिला टिहरी गढ़वाल) कुष्ठ बस्ती में कुष्ठ निवारण पखवाड़ा मनाया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सक्षम ऋषिकेश इकाई के  अध्यक्ष  शांति प्रसाद सेमवाल  ने प्रांत पदाधिकारियों तथा उपस्थित सभी सदस्यों का अभिवादन करते हुए सभी का परिचय दिया। कार्यक्रम में सक्षम उत्तराखण्ड अध्यक्ष  ललित पन्त की गरीमामय उपस्थिति के साथ उत्तराखण्ड सविता प्रकोष्ठ प्रमुख  जयश्री भण्डारी, सक्षम कला (साहित्य) प्रमुख डाॅ सिद्धार्थ पोखरियाल  की पत्नी डाॅ निधि पोखरियाल (संचालिका गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज सुमन विहार बापू ग्राम ऋषिकेश), सक्षम जनपद टिहरी गढ़वाल के  अध्यक्ष  हर्षमणी बहुगुणा आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। सक्षम उत्तराखण्ड  अध्यक्ष  ललित पंत  ने पूरे उत्तराखण्ड राज्य में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक चल रहे कुष्ठ निवारण पखवाड़े की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सक्षम सदस्य लगातार विभिन्न कुष्ठ बस्तियों में जाकर उनकी जरूरतों के अनुसार सहायता कर रहें हैं, उनकी समस्याओं के निदान में सहायता कर रहे हैं तथा बस्तियों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। कुष्ठ रोग से संबंधित सभी भ्रांतियों को दूर करते हुए सक्षम उत्तराखण्ड  अध्यक्ष  ने कहा कि समाज को आगे बढकर मानवता के मूल्यों का आदर करते हुए कुष्ठ रोगियों की सेवा हेतु बढ चढ कर भाग लेना चाहिए। सक्षम उत्तराखण्ड सविता प्रकोष्ठ प्रमुख  जयश्री भण्डारी  ने बताया कि हमारे देश में कुष्ठ रोग निवारण हेतु सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है तथा सक्षम के सदस्य भी अपने व्यक्तिगत खर्च एवं संसाधनों से दिव्यांग सेवा में लगे हैं. कुष्ठ बस्ती में रह रहे सभी सदस्य सक्षम सदस्यों की बातचीत से आनन्दित हो गये, इसी दौरान बस्ती की साफ सफाई व बिलिचिंग पावडर का छिडकाव व कूड़े का निस्तारण किया गया।

ALSO READ:  ऋषिकेश :3 पंजाब निवासी युवक गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में

शुक्रवार को सक्षम उत्तराखण्ड अध्यक्ष व उत्तराखण्ड सविता प्रकोष्ठ प्रमुख द्वारा संयुक्त रुप से कुष्ठ रोगियों को फल, रशदी सामग्री, कंघी, सेफ्टी पिन तथा महिलाओं के उपयोगी जरुरी सामान देकर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. सक्षम ऋषिकेश से वरिष्ठ सदस्या एवं राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित  शांति कुकरेती ; उपाध्यक्ष  ललिता उनियाल , सचिव  सचिदानंद नौडियाल; कोषाध्यक्ष  सरिता बडोनी; महिला प्रमुख  राजेश्वरी सेमवाल, सह-महिला प्रमुख  ममता रमोला, अजय रमोला,  धीरज चौहान,समाज सेवी  बीपी भारद्वाज  आदि उपस्थित थे.सक्षम ऋषिकेश इकाई के अध्यक्ष  शांति प्रसाद सेमवाल  ने सभी गणमान्य पदाधिकारियों, मीडिया बन्धुओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भरोसा दिलाया कि सक्षम ऋषिकेश इकाई तत्परता के साथ दिव्यांग जनों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहेगा.

ALSO READ:  स्कूटी से ले जा रहे थे शराब रायवाला में दो गिरफ्तार, स्कूटी सीज

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।

सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े। संगठन कल्याण मंत्र के इस भाव को सभी सदस्यों ने अपने मन में लेते हुए सभी मंगलकामनओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

Related Articles

हिन्दी English