ऋषिकेश :  विद्या मंदिर के स्वयंसेवियों के अनुशासन की साधना और सराहना  की बात अलग है – डॉक्टर स्मृति

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ डॉ स्मृति अरोड़ा (प्रिंसिपल एम्स हॉस्पिटल) डॉ पूजा, डॉ नीतू सिंह, डॉ संतोष कुमार, उमाकांत पंत (प्रधानाचार्य) ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया| कार्यक्रम में स्वागत गीत, लक्ष्य गीत एवं नृत्य के कार्यक्रम आयोजित हुए| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर स्मृति अरोड़ा ने स्वयंसेवियों के अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यदि हमारा पर्यावरण स्वच्छ एवं सुंदर होगा तो हमारा जीवन स्वस्थ और अच्छा होगा हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक का कभी भी उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यह प्रकृति को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाता है तथा हमें अपने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए ठोस पहल करनी चाहिए| डॉ पूजा ने स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए समाज, क्षेत्र और देश के विकास में स्वयंसेवियों को सहभागिता के लिए प्रेरित किया|
कार्यक्रम उद्घाटन के पश्चात स्वयंसेवियों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश सोशल आउटरीच सेल तथा नगर निगम ऋषिकेश के संयुक्त तत्वाधान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम मैं भी प्रतिभागी किया किया| जिसमें एम्स की डायरेक्टर प्रोफेसर मीनू सिंह, एसडीम ऋषिकेश योगेश मेहरा, नगर आयुक्त ऋषिकेश राहुल गोयल एवं सैकड़ो स्वच्छता कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी सम्मिलित रहे जिसमें युवा शक्ति, युवा जोश, युवाओं की आवाज, स्वच्छता से स्वास्थ्य की ओर तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसे विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई|    कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बारे में बताया और कहा कि स्वयंसेवी आवश्यकता पड़ने पर प्राकृतिक आपदाओं में भी अपना सहयोग देते हैं और विषम परिस्थितियों में सदैव राष्ट्र सेवा के लिए खड़े रहते हैं|     कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी ने बताया कि शिविर में 50 स्वयंसेवी प्रतिभागी कर रहे हैं जिसमें स्वच्छता, जन जागरूकता, बीमारियों से रोकथाम, साक्षरता अभियान एवं मतदान के प्रति जागरूकता के लिए स्वयंसेवी कार्य करेंगे|     कार्यक्रम में मनोज कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र खुराना, मनोरमा शर्मा, रविंद्र परमार, मनोज पंत तथा 50 स्वयंसेवी उपस्थित रहे|
ALSO READ:  UK : शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त, रोड कटिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

Related Articles

हिन्दी English