ऋषिकेश : टिहरी डैम से अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़ने के कारण उत्पन्न आकस्मिक स्थिति, हुई माँक ड्रिल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : दिनांक 11.03.2026 को टिहरी डैम से अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़ने के कारण उत्पन्न आकस्मिक स्थिति के सम्बन्ध में स्थानीय कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत त्रिवेणीघाट एवं चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में माँक ड्रिल आयोजित की गयी । उक्त माँक ड्रील के अवसर पर उपजिलाधिकारी, ऋषिकेश,  क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, व0उ0नि0 कोतवाली ऋषिकेश मय स्थानीय पुलिस बल, अग्निशमन विभाग, आपदा राहत दल, जल पुलिस, पशुपालन विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग तथा परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही । जिनके द्वारा तत्काल् नदी किनारे निवासरत आमजनता, पर्यटको को मौके से हटाया गया ।  इस दौरान गंगाजी में बह रहे दो व्यक्तियो तथा टापू में फंसे व्यक्तियों को जल पुलिस व आपदा राहत दल द्वारा रेस्क्यू किया गया ।
ALSO READ:  UK :(VIDEO) चाकू-छुरी वाला प्यार ! आपसी विवाद के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू से वार कर किया घायल

Related Articles

हिन्दी English