ऋषिकेश : परीक्षा से पहले भावुक हुए विद्यार्थी, SVM विद्यालय परिवार ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

- सरस्वती विद्या मंदिर ऋषिकेश में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सनातन परम्परा के अनुसार शुभकामना समारोह आयोजित
- परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है – प्रो. डॉ. गौरव वार्ष्णेय
- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट परीक्षार्थी देंगे इस बार उत्कृष्ट परिणाम – उमाकांत पंत
ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए शुभकामना समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक एवं मुख्य वक्ता डॉ. गौरव वार्ष्णेय (प्रोफेसर, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय) तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को विजय श्री का तिलक लगाकर तथा सनातन परम्परा के अनुसार दही-बताशा खिलाकर परीक्षा में सफलता की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का वातावरण देखने को मिला।

मुख्य वक्ता डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ पार करना चाहिए। नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और लक्ष्य पर केंद्रित प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर पूरे मनोयोग से परीक्षा देने का संदेश दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर के इंटरमीडिएट विद्यार्थी सदैव अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के बल पर उत्कृष्ट परिणाम देते आए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में संबंधित विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विषयवार उपयोगी सुझाव भी दिए गए। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों में विद्यालय से विदाई की खुशी झलकी, तो कई छात्र-छात्राएं भावुक भी नजर आए।इससे पूर्व मेधावी विद्यार्थीयों ने विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को अंग वस्त्र ओर बेज लगाकर उनका स्वागत सम्मान किया।विद्यालय के मीडिया प्रभारी ने नरेन्द्र खुराना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इन यादगार पलों को प्रत्येक विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल कैमरों में संजोता नजर आया। रामगोपाल रतूड़ी के चले कार्यक्रम संचालन में विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल नागेन्द्र पोखरियाल, सतीश चौहान, वीरेन्द्र कंसवाल,रविन्द्र सिंह परमार, यशोदा भारद्वाज,आरती बडोनी सहित सभी बोर्ड के कक्षाचार्य एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।




