ऋषिकेश : समाज सेविका अंशुल त्यागी द्वारा विद्यालयों में जाकर एक जागरूकता अभियान के तहत बच्चों के साथ सीधा संवाद कायम किया गया

ऋषिकेश : एक अच्छी राह और जानकारी पता नहीं किसका जीवन बदल दे…उसी को अपने जहन में रखते हुए, दिनांक 18 मई 2024 को नालंदा शिक्षण संस्थान इंटर मीडियट कॉलेज खदरी स्वस्थ महिला सशक्त महिला एवं नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान के तहत समाज सेविका अंशुल त्यागी द्वारा विद्यालयों में जाकर एक जागरूकता अभियान के तहत बच्चों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम रखा गया. जिसमें वहां के सम्मानित प्रधानाचार्य प्रबंधक एवं सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने समान रूप से प्रतिभाग किया। आजकल नशे की और बढ़ते बच्चे एवं युवाओं को बचाया जा सके. बढ़ते यौन शोषण, मासिक धर्म जागरूकता अभियान के मामलों को लेकर और फोन की वजह से आए दिन बच्चे जो डिप्रेशन में जा रहे हैं. उस विषय को लेकर बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सम्मिलित रहे विशेष आभार सुमन रानी पंचभैया (समाजसेवी) जो सदैव समाज सेवा में तत्पर रहती हैं. विशेष सहयोग ता पोखरियाल, पूजा मंमगाई आदि का रहा.



