ऋषिकेश : आबकारी विभाग के शराब स्टोर के अंदर घुसा सांप, मचा हड़कंप, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू (Video)

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तहसील परिसर के पास आबकारी विभाग के शराब स्टोर के अंदर सांप घुसने हड़कंप मच गया. घटना गुरूवार दोपहर की है. तहसील परिसर के पास आबकारी विभाग के शराब स्टोर के अंदर सांप घुस गया. सांप की लम्बाई देख हर कोई हैरान था. लगभग 6 से 8 फ़ीट. धामन प्रजाति का यह सांप को आबकारी स्टाफ हेड अर्जुन सिंह ने देखा. जैसे ही स्टोर के अंदर नजर पड़ी तुरंत उन्होंने इसकी सूचना ऋषिकेश रेंज के रेंजर नत्थी लाल डोभाल को दी. उन्होंने मौके के लिए दो लोगों को भेजा. जिसमें धर्म सिंह राणा और कमल सिंह राजपूत थे. जैसे ही कमल सिंह राजपूत स्टोर के अंदर घुसे, सांप शराब के स्टोर के अंदर अलग – अलग ब्रांड के बोतलों के बीच कुंडली मारे बैठा था.

ALSO READ:  देहरादून में रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड तथा उसके साथियों के साथ मारपीट करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कमल सिंह राजपूत ने तुरंत बड़े ही कुशलता से सांप को रेस्क्यू किया. उसके बाद प्लास्टिक के थैले में उसको डालकर उसके अनुकूल वातावरण में जंगल में जाकर छोड़ कर आ गए. वहीँ आबकारी विभाग ने वनकर्मियों का शुक्रिया अदा किया समय से और शकुशल रेस्क्यू करने के लिए.

ALSO READ:  UK : 9 से 13 मार्च तक जनसुनवाई हर जिले में होगी महिला आयोग द्वारा : कुसुम कंडवाल

Related Articles

हिन्दी English