ऋषिकेश :शिवाजी नगर दुकान में दबिश फिर छोटी सब्जी मंडी में, २ गिरफ्तार

- आबकारी विभाग ऋषिकेश द्वारा दो जगहों पर दबिश दी गयी
- एक शिवाजी नगर दुकान में और दूसरी जगह सब्जी मंडी में
- शिवाजी नगर से शैलेश पटेल और छोटी सब्जी मंडी से श्याम मिलन गिरफ्तार
ऋषिकेश : मंगलवार को यानी दिनांक 03-02-2026 को प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन देहरादून द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में शिवाजी नगर , छोटी सब्जी मंडी एवं संदिग्ध ढाबों एवं घरों में दबिश दी गई । बिष्ट के मुताबिक़, दबिश के दौरान शिवाजीनगर स्थित शैलेश पटेल पुत्र कनक पटेल निवासी शिवाजी नगर की दुकान से कुल 52 पाउच माल्टा देशी शराब व 18 पव्वे मैकडॉवेल अंग्रेजी शराब बरामद हुए , छापेमारी को आगे बढ़ाते हुए आदर्श ग्राम स्थित छोटी सब्जी मंडी में दबिश दी गई गई जिसमें एक पुरुष श्याममिलन पुत्र पहलू प्रसाद के कब्जे से 04 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 14 पव्वे मैकडॉवल नंबर 01 अंग्रेजी शराब बरामद हुई ।दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 32 पव्वे मैकडॉवल अंग्रेजी शराब एवं 56 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की गयी।




