ऋषिकेश : ऋषिकेश योग नगरी ई रिक्शा ऑटो एसोसिएशन आया भाजपा प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल के समर्थन में

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : ऋषिकेश योग नगरी ई-रिक्शा ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल को विधानसभा चुनाव में सहयोग और समर्थन देने का ऐलान किया।

इस अवसर पर सीमा डेंटल कॉलेज के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से व प्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार से ऋषिकेश के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई है उससे प्रभावित होकर अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी को दे रहे हैं ।

ALSO READ:  UK : आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा

एसोसिएशन के सदस्य संजय शर्मा ने कहा कि प्रेम चंद अग्रवाल आम लोगों के दुख सुख के साथी हैं और बेदाग छवि होने के कारण ई रिक्शा ऑटो एसोसिएशन अपना समर्थन दे रहे। अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य संजय शर्मा, प्रवेश राजपूत, कुलदीप पांडे, धर्मेंद्र पाल, सनोज ,बबलू , रिशिपाल, रामू, अरविंद चौधरी, सुंदरी कंडवाल, रमेश चंद शर्मा, रजनी बिष्ट, निर्मला उनियाल आदि उपस्थित थे ।

ALSO READ:  नैनीताल : विधायक सरिता आर्या ने पीड़िता से की मुलाकात जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप - उच्च स्तरीय जांच की मांग

Related Articles

हिन्दी English