ऋषिकेश निवासी पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान पन्त नगर यूनिवर्सिटी में संबोधन करेंगे आज
ऋषिकेश : अंतर्राष्ट्रीय जलवायु कार्यवाही नेतृत्वकारी सम्मान प्राप्त शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड के प्रान्त पर्यावरण संयोजक पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान अखिल भारतीय विश्व विद्यालय संघ द्वारा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंत नगर में आयोजित दो दिवसीय अनुसंधान सम्मेलन अन्वेषण 2025 को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करने पन्त नगर रवाना हो गए।
अंतर्राष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ जुगलान को अंतर्राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व कारी सम्मान प्राप्त होने से न केवल देवभूमि ऋषिकेश बल्कि पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ा है।न्यूयार्क से सम्मान प्राप्त कर लौट आने के बाद से ही लगातार विभिन्न राज्यों के विश्व विद्यालयों में उन्हें सुनने की मांग बढ़ी है।जो हमारे लिए गर्व की बात है। डॉ विनोद जुगलान ने बताया कि अन्वेषण 2025 में 250 दो सौ पचास से अधिक विश्व विद्यालयों सहित उत्तर भारत के 30 विश्व विद्यालयों के 1800 से अधिक शोधार्थी एवं छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।जिनमें कृषि,प्राथमिक विज्ञान,तकनीकी और अभियांत्रिकी,स्वास्थ्य विज्ञान, कला, विधि विज्ञान और वित्त,व्यवसायन सहित इंटर डिसिप्लिनरी रिसर्च प्रोजेक्ट जैसे विषयों पर नवाचारों को सुदृढ़ करना सम्मिलित हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वन्यजीवों से खेती को हो रहे नुकसान के बाद बढ़ रही पलायन की समस्या को रोकने के लिए डॉ जुगलान अपना आदर्श प्रोजेक्ट भी शोध छात्रों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य साझा करेंगे जो राज्य में पलायन को रोकने के लिए कारगर साबित होगा।



