ऋषिकेश : प्रख्यात पर्यावरणविद विनोद जुगलान ऋषिकेश नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर हुए नामित

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : जिलाधिकारी देहरादून की अध्यक्षता में गठित जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके पर्यावरण और सामाजिक चेतना के पैरोकारी पर्यावरण विद विनोद जुगलान को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश का नामित ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति उनके द्वारा समाजहित में निरन्तर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता जनजागरूकता कार्यक्रमो को देखते हुए की गई है।नियुक्ति पत्र में नगर निगम ऋषिकेश के नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त चन्द्र कान्त भट्ट ने कहा कि  जुगलान के द्वारा समाजहित में किये जारहे पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के कार्यक्रमों के साथ साथ भारत सरकार,राज्य सरकार एवं नगर निकाय के स्वच्छता,वायु सुधार कार्यक्रमों में समय समय पर सहयोग दिया जाता है।जो कि सदैव प्रेरणादायी रहती है।ऐसे में इस नियुक्ति से न केवल ऐसे जनहित के कार्यों को दिशा मिलेगी बल्कि एक कुशल और अनुभवी नेतृत्व प्रदान करने से नगर निगम ऋषिकेश को स्वच्छता की उत्कृष्ट रैंकिंग में भी निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी के साथ साथ युवाओं को प्रेरणा प्राप्त होगी।निगम अधिकारी ने बताया कि आगामी 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़े के कार्यक्रम नवनियुक्त ब्राण्ड एम्बेसडर पर्यावरण विद विनोद जुगलान के मार्गदर्शन में आयोजित किये जायेंगे।कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए जनजन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।नगर निगम की महापौर अनिता ममगाईं ने जुगलान की नियुक्ति पर हर्षव्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

ALSO READ:  UK : माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

बधाई देने वालों में अंतराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के प्रान्त अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी,नालन्दा शिक्षण संस्थान प्रमुख महावीर उपाध्याय,वैष्णवाचार्य शिव स्वरूप नौटियाल,शिक्षाविद जनार्दन कैरर्वाण,शिक्षाविद देवेंद्र सिंह कण्डारी,रोशन उपाध्याय,राय सिंह भण्डारी,ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल,पूर्व ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुण्डीर,उत्तम सिंह असवाल,दीपक दरगन,समजसेवविका नीलम चमोली हैं.

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई इंडियन अंडर 19 क्रिकेट टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर

Related Articles

हिन्दी English