ऋषिकेश : “रेड राइडर्स साइकिल क्लब” आया विद्यार्थी के मदद को आगे, चार महीने की फीस अदा कर

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : रेड राइडर्स साइकिल क्लब द्वारा श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के दसवीं के ज़रूरतमंद छात्र कृष्णा रेकी को चार माह की फ़ीस देकर मदद की।

रेड राईडर्स साइकिल क्लब के संरक्षक जयेन्द्र रमोला ने बताया कि श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के दसवीं के छात्र कृष्णा रेकी की माता शिखा रेकी पिछले कुछ माह से पारिवारिक आर्थिक तंगी के कारण कृष्णा के स्कूल की फ़ीस नहीं दे पा रहे थी. जिस कारण उन्हे बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड रहा था जब हमें इसकी जानकारी मिली तो हमारे क्लब के अध्यक्ष दीपक नेगी ने स्वयं से छात्र की चार माह की फ़ीस लगभग 8 हज़ार रुपये का चैक छात्र माताजी को दिया ।

ALSO READ:  रायवाला मंडल में किसान चौपाल में पहुंचे सांसद व पूर्व CM त्रिवेन्द्र और पूर्व मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं

रेड राईडर्स साइकिल क्लब के अध्यक्ष दीपक नेगी ने कहा कि हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य सेहत के साथ साथ पर्यावरण को बढ़ावा देना है परन्तु हमारे साइकिल क्लब ने पिछले कुछ समय से ज़रूरतमंद लोगों की अपने प्रयासों से मदद कर रहे हैं और आगे भी उसी तरह हम अपने क्लब के माध्यम से ऐसे प्रयास करते रहेंगे।कार्यक्रम में रेड राईडर्स के कोच नीरज शर्मा, सचिव शैलेन्द्र भण्डारी, सरदार बूटा सिंह, पंकज अरोड़ा, मनीष मिश्रा, विक्रम शेरगे, कोषाध्यक्ष विपिन शर्मा, राजेश सूद, देवेन्द्र राजपूत, विपिन शर्मा, नरेंद्र कुकरेजा, सुभाष नेगी, राजेन्द्र राणा, अवनीश शाह, अपूर्व त्रिवेदी, हरीश दरगन, विक्की प्रजापति व जगमीत सिंह आदि मौजूद थे ।

ALSO READ:  UK : (बैठक) इसके पहले की हम वनाग्नि निदान की बात करें हमें कारकों पर विशेष ध्यान देना होगा : विनोद जुगलान

Related Articles

हिन्दी English