ऋषिकेश : “स्वयं की आवाज” पुस्तक से नवाजे गए  प्रधानाचार्य उमाकांत पंत

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : स्वयं की आवाज पुस्तक से नवाजे गए  प्रधानाचार्य उमाकांत पंत. आवास विकास विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत व राज  विद्या केन्द्र संस्था की टीम सुरेंद्र सिंह रोथान (रा. इ. का. सेवानिवृत्त), आनंद सिंह रावत (गढ़वाल मंडल विकास निगम,सेवानिवृत्त), संजय भट्ट (एम्स , दंत विभाग), गिरीश शर्मा(पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में गिरीश शर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए  पूज्य प्रेमरावत द्वारा लिखित स्वयं की आवाज पुस्तक एवम राज विद्या केन्द्र संस्था के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में शामिल,पूज्य प्रेमरावत द्वारा लिखित   “स्वयं की आवाज पुस्तक” विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत को शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे, अथक प्रयासों व उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज विद्या केन्द्र संस्था द्वारा पुस्तक स्प्रेम भेट देकर सम्मानित किया।इससे पूर्व आए हुए अभी अतिथिगणों का विद्यालय परिवार द्वारा तिलक व बैज अलंकृत कर उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन एन. एस. एस कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य सतीश चौहान,  गृह परीक्षा प्रभारी कर्णपाल बिष्ट,मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नन्दकिशोर भट्ट,  मनोज पंत, नागेंद्र पोखरियाल, वीरेन्द्र कंसवाल,मनोरमा शर्मा एवम अन्य अध्यापकगण और छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English