ऋषिकेश पुलिस ने हरियाणा के शराब तस्कर विशाल को किया गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे, अभियान के दृष्टिगत ऋषिकेश गोल चक्कर
  • आई0डी0पी0एल0  ऋषिकेश से वाहन स0 HR-32F-8444 होन्डा एमेज कार से  6 पेटी इम्पिरियल ब्लू 3 रायल स्टेग अवैध अग्रेजी शराब की तस्करी करते हुऐ एक व्यक्ति* *को किया गया गिरफ्तार
ऋषिकेश :  जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि तस्करों के ठिकानों  पर दबिश दी जा रही है ।          इसी क्रम में दि0  28.2.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान गोल चक्कर आई0डी0पी0एल0  ऋषिकेश से अभियुक्त विशाल पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम कठवाड पट्टी दादू पट्टी थाना कैथल जिला कैथल उम्र 22 वर्ष को वाहन स0 HR-32F- 8444  होन्डा एमेज कार से  6 पेटी इम्पिरियल, 3 पेटी रायल स्टेग अवैध अग्रेजी शराब का परिवहन करते हुऐ गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्त विशाल उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 84/2026 धारा 60(1)/72,आब0 अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
बरामद माल
1- 6 पेटी इम्पिरियल ब्लू अग्रेजी शराब
2- 3 पेटी रायल स्टेग अग्रेजी शराब
3- घटना मे प्रयुक्त वाहन स0 HR-32F-8444  होन्डा एमेज कार
गिरफ्तार/नामजद अभियुक्त-
1- विशाल पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम कठवाड पट्टी दादू पट्टी थाना कैथल जिला कैथल (हरियाणा) (उम्र 22 वर्ष) 
पुलिस टीम-
1-अ0उ0नि0 सुनील कुमार राज।
2-हेड कानि0 432 ना0पु0 विनोद सिंह।
3-कानि0343 ना0पु0 अनिल पयाल।
ALSO READ:  मुख्यमंत्री  धामी के निजी आवास, नगला तराई (खटीमा) में होली पर्व पारंपरिक हर्षाेल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया

Related Articles

हिन्दी English