ऋषिकेश: वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य पर मां सुरकंडा देवी डोली के दरबार में हुआ निर्धन कन्या का विवाह, संतों ने भी दिया आशीर्वाद

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :शुक्रवार को तीर्थनगरी में वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य पर मां सुरकंडा देवी डोली के दरबार में एक निर्धन कन्या का विवाह हुआ. इस विवाह समारोह के दौरान संत समाज भी मौजूद रहा. देव डोली उपासक एवं भागवताचार्य अजय बिजलवान ने निर्धन कन्या पूनम जो ऋषिकेश निवासी हैं एवं चिरंजीव राकेश कुमार का विवाह बड़े धूमधाम के साथ वैदिक ऋषि कुमार ब्राह्मणों द्वारा बड़े विधि विधान से वर कन्या का विवाह संपन्न कराया गया. जिसमें संत समाज से अखिल भारतीय संत समिति विरक्त वैष्णव मंडल के संतों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

ALSO READ:  UK : मुख्य सचिव  ने हर्रावला में नवनिर्मित शकुंतला रानी सरदारी लाल ओबेरॉय राजकीय मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण किया

देव डोली के मुख्य पुजारी सचिन डबराल ने बताया कि भविष्य में भी मां सुरकंडा देव डोलिया दिव्य दरबार द्वारा इसी प्रकार से निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जाएगा. विवाह समारोह में समस्त संत समाज एवं समस्त ब्राह्मण समाज सहित समस्त जनमानस ने वर वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया. विवाह समारोह में मां सुरकंडा देव डोली उपासक अजय बिजलवान, विरक्त वैष्णव मंडल अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज, तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, स्वामी आलोक हरि महाराज, योगिनी स्वतंत्रता चैतन्य, संजय शास्त्री, संयुक्त रोटेशन अध्यक्ष संस्कृत छात्र सेवा समिति के सम्मानित सदस्य पुरुषोत्तम कोठारी, सुशील नौटियाल, सचिव जन कल्याण ट्रस्ट एवं देवभूमि माननीय चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक अध्यक्ष रीना उनियाल और कोषाध्यक्ष योगेश उनियाल, सचिव अमिता उनियाल आदि लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ:  हल्द्वानी : केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Articles

हिन्दी English