ऋषिकेश : नेपाल के प्रसिद्ध लोक कलाकार जीवन शर्मा का सम्मान किया छिद्दरवाला में विधायक प्रेमचंद द्वारा

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने छिद्दरवाला में शालिक राम जी के यहाँ आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए नेपाल के प्रसिद्ध लोक कलाकार जीवन शर्मा का सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने जीवन शर्मा जी को फूल माला पहनाकर उत्तरी भारत और नेपाल की लोक परंपराओं को जोड़ने वाले उनके योगदान की सराहना की।

लोक कलाकार जीवन शर्मा पिछले लगभग चार दशकों से नेपाल की सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए हजारों गीतों की रचना कर चुके हैं। उनके गीतों में किसान-मजदूरों का जीवन, नेपाल में संघर्षरत पुरुषों-महिलाओं की भावनाएँ, और समाज की वास्तविक परिस्थितियों का मार्मिक चित्रण देखने को मिलता है। उनकी लोककला आमजन की आवाज़ को वैश्विक मंच तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। अग्रवाल ने कहा कि ऐसे लोक कलाकार समाज की आत्मा को अभिव्यक्त करते हैं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जीवन शर्मा जी को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री एंव चित्रवीर क्षेत्री आदि मौजूद रहे.

ALSO READ:  UK :धामी सरकार ने प्रति माह औसत 518 युवाओं को दी सरकारी नौकरी

Related Articles

हिन्दी English