ऋषिकेश :नेपाली महिला कृष्णा नेवपाने गिरफ्तार, चरस के साथ

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध 351 ग्राम चरस की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्ता  को किया गिरफ्तार 
RISHIKESH :  जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि तस्करों के ठिकानों  पर दबिश दी जा रही है ।        इसी क्रम में दि0 27.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान मां नन्दा ट्रेडर्स फैब्रिकेटर ऋषिकेश के पास से अभियुक्ता अभियुक्ता  कृष्णा नेवपाने पुत्री पित्री प्रसाद नेवपाने निवासी ग्राम कौलपुर थाना कौलपुर बांके जिला नेपालगंज भैरी आचंल (नेपाल) हाल पता- हरिपुर कलां नियर इण्टर कालेज थाना रायवाला जनपद देहरादून (उम्र 52 वर्ष) को अवैध 351 ग्राम चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ता के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मु0अ0सं0 -80/2026 धारा 8/20 NDPS Act बनाम कृष्णा नेवपाने पंजीकृत कर आज दि0 27.02.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
अभियुक्ता से बरामद माल
(1)- अभियुक्त के कब्जे से 351 ग्राम अवैध चरस
गिरफ्तार अभियुक्ता
(1)- कृष्णा नेवपाने पुत्री पित्री  प्रसाद नेवपाने निवासी ग्राम कौलपुर थाना कौलपुर बांके जिला नेपालगंज भैरी आचंल नेपाल हाल पता- हरिपुर कंला नियर इण्टर कालेज थाना रायवाला जनपद देहरादून (उम्र 52 वर्ष)
 गिरफ्तारी का विवरण
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त व आकस्मिक चैकिंग के दौरान सदिग्ध  होने पर अभियुक्ता  कृष्णा नेवपाने पुत्री पित्री प्रसाद नेवपाने निवासी ग्राम कौलपुर थाना कौलपुर बांके जिला नेपालगंज भैरी आचंल (नेपाल) हाल पता- हरिपुर कंला नियर इण्टर कालेज थाना रायवाला जनपद देहरादून (उम्र 52 वर्ष) से पूछताछ कर उक्त महिला की तलाशी म0उ0नि0 वरसा रमोला से लिवाई गयी तो अभियुक्ता के कंधे मे टंगे काले बैग को खोलकर चैक किया तो बैग के अंदर एक सफेद पन्नी में बत्तीनुमा काला पदार्थ बरामद होने पर मौके पर मौजूद क्राईम डिक्टेशन किट से परीक्षण किया गया तो उक्त प्रदार्थ चरस होने की पुष्टि हुई है। जिसे तोलने पर 351 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी। बरामद माल के बारे मे पकडी गयी महिला ने बताया कि मै सब्जी की दुकान चलाती हूं मेरी शादी नहीं हुई है मेरी दुकान मे कल एक नेपाली व्यक्ति आया था जिससे मैने यह चरस 40 हजार रुपये मे खरीदा था मैं लालच में आ गयी थी मै उस व्यक्ति को नहीं जानती हूं मैं पहली बार उससे मिली थी, मैं चरस को बेचने के लिये आयी और पुलिस ने मुझे पकड लिया, साहब मुझसे गलती हो गई है मै नेपाल की रहने वाली हूं, पहली बार लालच में आकर मैने यह काम किया मुझे माफ कर दो, आगे से ऐसा गलत काम नही करुँगी।
गिरफ्तार अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम
1-म0उ0नि0 वरसा रमोला।
2-उ0नि0 सुमित चौधरी।
3-कानि0 388 कमलेश कुमार।
4-का0 3 बिजेन्द्र पुन्डीर।
ALSO READ:  UK :चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृति संरक्षण का दोहराया संकल्प

Related Articles

हिन्दी English