ऋषिकेश : पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा करेगा आगामी विधानसभा सत्र घेराव

ऋषिकेश : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, उत्तराखंड की प्रांतीय स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग के प्रेरणा सदन में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड सरकार के आगामी विधानसभा सत्र का घेराव किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत ने कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक और नैतिक अधिकार है, जिसे किसी भी कीमत पर छीना नहीं जा सकता। दिनांक 24 दिसंबर 2025 की संस्तुति के आधार पर उत्तराखंड शासन वित्त दिनांक 16 जनवरी 2026 के द्वारा वर्कचार्ज कार्मिकों को पेंशन ना दिए जाने से संबंधित जो आदेश पारित किया गया है वह बहुत ही दुःखदाई, कष्टकारी है इसका व्यापक विरोध किया जाएगा. प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे अब किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा मोर्चा द्वारा सरकार को आगाह किया जाता है कि कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन बहाल की जाए अन्यथा विधानसभा घेराव के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मुहिम और तेज की जाएगी।प्रांतीय महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने कहा कि देश के कई राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है, ऐसे में उत्तराखंड सरकार को भी कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए अन्यथा कि स्थिति में वर्ष 2026 में सरकार को कर्मचारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.
प्रांतीय संयुक्त सचिव अभिषेक नवानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सरकार ने विधानसभा सत्र में पुरानी पेंशन पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन को जनांदोलन बनाया जाएगा।उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल महामंत्री संजय भास्कर ने कहा कि “कर्मचारी वर्षों तक पूरी निष्ठा से सेवा करता है, ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद उसकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।प्रांतीय आईटी सेल प्रमुख अवधेश सेमवाल ने कहा कि मोर्चा द्वारा कर्मचारियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन मजबूती से उठा रहा है कर्मचारी केवल और केवल पुरानी पेंशन बहाली चाहते हैं वर्ष 2026 में लगातार पुरानी पेंशन बहाली के कार्यक्रम किए जाएंगे.
मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता शंकर भट्ट ने कहा कि “यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि कर्मचारियों के हक और सम्मान की लड़ाई है।”जिलाध्यक्ष टिहरी राजीव उनियाल ने कहा कि “जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक संयुक्त मोर्चा निर्णायक संघर्ष करता रहेगा। बैठक में प्रांतीय समन्वयक लक्ष्मण सजवाण जिलाध्यक्ष देहरादून मक्खन लाल शाह , ब्लॉक नरेंद्रनगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह पंवार, डा एम पी विश्वकर्मा, जितेंद्र प्रसाद, केदार फर्स्वाण आदि मौजूद रहे.



