ऋषिकेश : कांग्रेस के 5 ब्लॉक और 8 मंडलम अध्यक्षों के नामों की घोषणा एक हफ्ते में, निष्ठावान कार्यकर्ता को वरीयता दी जाएंगी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरूवार को ऋषिकेश महानगर कांग्रेसजनों की एक बैठक कांग्रेस भवन रेलवे रोड कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने की । मोहित उनियाल ने बताया कि महानगर कांग्रेस ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत 5 ब्लॉक, व 8 मण्डलम का गठन किया जाना है।

महानगर कांग्रेस ऋषिकेश अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट व वरिष्ठ नेता सुधीर राय रावत ने कहा कि संगठन की मज़बूती को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है उसका हम स्वागत करते हैं और शीघ्र ही धरातल पर उतरा जाएगा, ऋषिकेश महानगर क्षेत्र अंतर्गत 8 से 10 वार्डों के लगभग या 20 बूथ पर एक ब्लॉक का गठन किया जाना है और 4 से 5 वार्ड को मिलाकर एक मंडलम का गठन किया जाना है ताकि आमजन को कांग्रेस की विचार धारा से जोड़ने का काम किया जा सके, । जल्द ही प्रदेश नेतृत्व को सहमति बनाकर एक सप्ताह के भीतर ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी, और निष्ठावान कार्यकर्ता को वरीयता दी जाएंगी।

ALSO READ:  रामनगर: मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी गेट पर सौविनियर सेंटर का किया उद्घाटन, वनाग्नि सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, संजय गुप्ता, चंदन पंवार, विनय सारस्वत, सुधीर राय, अरविंद जैन, शलेंद्र बिष्ट, गजेंद्र विक्रम शाही, उमा ओबेरॉय, कमलेश शर्मा,सरोज देवराडी, विजेंद्र कुमार गौड़, प्रदीप चंदा, विक्रम भंडारी, सिंहराज पोसवाल , रुकम पोखरियाल, मनीष जाटव, ऋषि सिंघल, मुकेश कुमार जाटव , सावित्री देवी सुभाष जखमोला, राम कुमार बतालिया, वीर विक्रम सिंह पुंडीर , सूरज बिश्नोई, गौरव अग्रवाल, कमल बनर्जी, पारुल, आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

ALSO READ:  UK : लैंडस्लाइड की चपेट में आया ट्रक, चालक की जान गई, तोता घाटी इलाके की घटना

Related Articles

हिन्दी English