ऋषिकेश नगर निगम ने पर्यावरण मित्रों, सुपरवाइजर, रेग पिकर्स (कूड़ा बीनने वालों)  के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : मंगलवार को  नगर निगम ऋषिकेश के द्वारा समस्त पर्यावरण मित्रों, सुपरवाइजर, रेग पिकर्स (कूड़ा बीनने वालों)  के लिए एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन नगर निगम ISBT परिसर में किया जा रहा है जिसमें  *एसपीएस  चिकित्सालय  ऋषिकेश, *मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली* ,*एम्स ऋषिकेश*, *निर्मल हॉस्पिटल ऋषिकेश* *सीमा डेंटल कॉलेज* से स्पेशलिस्ट डॉक्टर एवं जांच टीम, सीमा डेंटल कॉलेज से दंत चिकित्सकों का दल एवं निर्मल हॉस्पिटल ऋषिकेश की स्वास्थ्य टीम एवं विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा लगभग 500 लोगों की ओपीडी विभिन्न प्रकार की जांच दवाई वितरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  प्राप्त 11:00 से नगर निगम कार्यालय आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश में आयोजित किया जाएगा और दोपहर 2:00 बजे तक संचालित किया जाएगा स्वास्थ्य शिविर के अतिरिक्त नगर निगम के *समस्त पर्यावरण मित्रों को विशेष वर्दी, सेफ्टी शूज एवं मेडिकल किट* का भी वितरण किया जाना है। इस विशेष मेडिकल शिवर कार्यक्रम में नगर निगम ऋषिकेश के कर्मचारी अन्य जनमानस तथा पर्यावरण मित्रों के परिवारजन के सदस्य भी अपना चेकअप एवं स्वास्थ्य लाभ से संबंधित जानकारी मेदांता हॉस्पिटल से चार स्पेशलिस्ट डॉक्टर जिसमें न्यूरो, हार्ट , फेफड़े, कैंसर  एवं जनरल फिजिशियन के रूप में उपस्थित रहेंगे। और लगभग 150 से अधिक मरीजों की जांच ओपीडी का कार्य मेदांता के डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर नगर निगम ऋषिकेश एवं नगर आयुक्त ऋषिकेश एवं उपस्थित डॉक्टर की टीम के माध्यम से किया जाएगा।अतः आप सभी सम्मानित पार्षदगणों से सादर अनुरोध है कि आप सभी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने का कष्ट करें।
ALSO READ:  ऋषिकेश : पुलिस के साथ बैठक हुई पेंशनर्स की, समस्याएं समझ पुलिस ने दिया आश्वासन

Related Articles

हिन्दी English