ऋषिकेश : आवास विकास कॉलोनी निवासी महाराज कृष्ण गुप्ता ने अपने स्वर्गीय पुत्र  पीयूष गुप्ता की स्मृति में आरओ सहित, एक वाटर कूलर वीरभद्र मार्ग, आइटीबीपी के गेट के निकट स्थापित करके नगर निगम ऋषिकेश को समर्पित किया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी निवासी श्री महाराज कृष्ण गुप्ता ने अपने स्वर्गीय पुत्र पीयूष गुप्ता की स्मृति में आर ओ सहित, एक वाटर कूलर वीरभद्र मार्ग, आइटीबीपी के गेट के निकट स्थापित करके नगर निगम ऋषिकेश को समर्पित किया।

स्व पीयूष  की पत्नी रेखा, पुत्र अमन और माधव की उपस्थिति में, माता जी श्रीमती माधुरी गुप्ता ने रिबन काटकर उद्घाटन किया. इस सूक्ष्म समारोह में पूर्व पार्षद  अशोक पासवान ने बोलते हुए उनके इस कार्य की बहुत-बहुत प्रशंसा की, इससे एम्स आने जाने वाले यात्रियों को भरी गर्मी में ठंडे पानी उपलब्ध कराने का पुण्य दानदाताओं को मिलेगा। पर्यावरणविद हेमंत गुप्ता ने इसे उनके पुत्र की आत्मा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि बताया। साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेकर अपनी अपनी बस्तियों, वार्डो में थैला बैंक, बर्तन बैंक, बीजबैंक आदि बनाने के लिए आगे आने का आह्वाहन किया, जिससे हमारे घरों के आसपास पॉलिथीन थैली, डिस्पोजेबल कटलरी आदि का कचरा कम करने में बहुत बड़ा योगदान मिलेगा। इस अवसर पर नरेश गर्ग, वी के त्यागी, डी एस आर्य, एस के पांडे, मनोज वर्मा, सुरेंद्र मोहन,उपेंद्र गोयल भी उपस्थित रहे।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में PSP मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ

Related Articles

हिन्दी English