ऋषिकेश : दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश के प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल की मौजूदगी में

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश के प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल ने आज गढ़ी मय चक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के परिवारवाद से ऊबकर दो दर्जन से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस अपने परिवार से बाहर नहीं निकल पायी वह जनता की सेवा क्या करेंगे ? भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान होता है, एक साधारण कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

ALSO READ:  UK : भवाली में हिन्दू लड़की के साथ विधर्मी युवक द्वारा की गई घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण व भविष्य के लिए चेतावनी

अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में विद्युत व्यवस्था, आंतरिक मोटर मार्ग, शुद्ध पेयजल आपूर्ति आदि के अलावा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस स्थापित स्थापित किया गया है साथ ही रायवाला में मिनी स्टेडियम व संजय झील का निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है. अग्रवाल ने कहा कि 5 वर्षों तक उन्होंने ऋषिकेश की जनता की सेवा की और अब जनता के पास वह मौका आ गया जब वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर ऋषिकेश से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजई बनाएं।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल सीमा पर 177 करोड़ का ड्राई पोर्ट: क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत : CM धामी

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी छोड़कर जिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है उनमें मुख्य रूप से हुकम सिंह पंवार, महादेव बिष्ट, उमेद सिंह, जेंदर कंडियाल, विनोद राजभर, मंगल चौहान, नरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, अशोक कुमार, केसर सिंह गुसाईं, विनोद राम, चुन्नीलाल, सोनू पाल, गुलाब सिंह, रुचि, कमलेश देवी आदि सहित अनेक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन की।

Related Articles

हिन्दी English