ऋषिकेश : “गुमशुदा नाबालिक” लड़की को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से किया गया सकुशल बरामद, इसलिए गयी थी घर से

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : 1 अप्रैल 2022 को धर्म वीर पुत्र प्यारेलाल निवासी भैरव कॉलोनी लक्ष्मण झूला रोड ऋषिकेश देहरादून के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गयी कोतवाली में. उनकी नाबालिग पुत्री के गुमशुदा हो जाने के संबंध में| प्राप्त लिखित तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा टीम गठित कर टीम को नाबालिक की तलाश हेतु आदेशित किया गया| जिस पर गठित टीम के द्वारा नाबालिक लड़की के घर से आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा सर्विलांस की सहायता से मुखबिर तंत्र को शक्रिय करते हुए दिनांक 2 अप्रैल 2022 को गुमशुदा नाबालिक लड़की को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद किया गया| पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की परिजनों के द्वारा डांट देने पर नाबालिक लड़की घर से नाराज हो कर चली गई थी| नाबालिक लड़की को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया|

ALSO READ:  पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी की पहल, जनसहभागिता से आकार लेगा भविष्य का बजट, संवाद, सहयोग, सुझाव और सहभागिता उत्तराखण्ड की ताकत

पुलिस टीम ये रही-
1- उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट
2- कांस्टेबल सतीश
3- महिला कांस्टेबल पूजा उनियाल

ALSO READ:  UK :कांग्रेस ने कोटद्वार में पर्वतीय अंबेडकर” के नाम से विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा  की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दे कर उन्हें याद किया

Related Articles

हिन्दी English