ऋषिकेश : देश में सबसे कम उम्र की फाइटर महिला पायलट मानसी घनसाला पहुंची तीर्थनगरी अपनों से मिलने
पूरे देश में सिर्फ तीन महिला पायलट सेना में कमीशन प्राप्त हुई जिसमें उत्तराखण्ड की मानसी एक थीं वह भी सबसे कम उम्र की महिला फाइटर है हम सब के लिए बडे़ गौरव की बात है

ऋषिकेश : सैनिक प्रदेश उत्तराखंड ने अब महिला सैनिक भी देश की सेवा में देने शुरू कर दिए हैं. गौरव की बात है देश की सबसे कम उम्र की महिला फाइटर पायलट देवभूमि सैनिक प्रदेश उत्तराखंड से है. नाम है कोटद्वार की रहने वाली मानसी घनसाला. वह अपने ताऊ जी से मिलने पहुंची थी ऋषिकेश कमीशन मिलने के बाद. अमित ग्राम में निवर्तमान पार्षद विपिन पन्त ने जानकारी देते हुए बताया, उत्तराखंड कोटद्वार की मानसी घनसाला पुत्री श्रेष्ठमणी का दुंडिगल हैदराबाद में संयुक्त दीक्षान्त परेड़ के बाद भारतीय वायु सेना में महिला फ्लाइंग आफिसर पर कमीशन प्राप्त हुई। पूरे देश में सिर्फ तीन महिला पायलट सेना में कमीशन प्राप्त हुई जिसमें उत्तराखण्ड की मानसी एक है वह भी सबसे कम उम्र की महिला फाइटर पायलट है. हम सब के लिए बडे़ गौरव की बात है। विपिन पन्त ने पुष्प गुच्छ दे कर कर मानसी का सम्मान किया.
आपको बता दें, मानसी तीन बहनों में सबसे छोटी है. बड़ी बात यह है कि इनका छोटा भाई एनडीए की ट्रेनिंग पुणे महाराष्ट्र में कर रहा है। पिता प्रवक्ता थे माता जी एमए, बीएड पास होकर गृहणी है वो चाहती तो नौकरी कर सकतीं थी मगर उन्होंने अपने बच्चों को आगे बढाना था, करियर, पैसे का लोभ नहीं किया। अमित ग्राम में अपने ताऊजी पिताम्बर घनसला के निवास पर पहुँची थी, जहाँ स्थानीय निवर्तमान पार्षद विपिन पंत व अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अनूप बडोनी, नवीन घनसला, हरीश रतूड़ी, मयंक डोभाल, सुनील खनडूरी, दिनेश असवाल, विजय जोशी, अजय ,सचिन शाक्या, पंकज जोशी, आदि लोग रहे मौजूद.



