ऋषिकेश : शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता विजेताओं को प्रबंधक ने दिए प्रशस्ति पत्र

ऋषिकेश : शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिहरी विस्थापित काॅलोनी श्यामपुर में दीपावली के पावन पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को विघालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसका शीर्षक “अयोध्या में राम मंदिर” पर निर्धारित किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने कुशल ज्ञान का प्रयोग करके रंग- बिरंगी रंगोली बनाकर विद्यालय प्रांगण को रंगारंग माहौल बनाया। रंगोली प्रतियोगिता में अरावली सदन ने प्रथम, हिमालय सदन ने द्वितीय एवं नीलगिरी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता सदनों को विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण चौहान ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। प्रबंधक ने लक्ष्मण चौहान ने कहा शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को कौशल ज्ञान अर्जित करना भी बहुत महत्वपूर्ण है, सभी छात्र छात्राओं से आग्रह किया इको फ्रेंडली दीपावली खेलने के लिए। प्रबंधक ने विद्यालय की ओर से सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, उप-प्रधानाचार्य अक्षत चौहान एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहें।



