ऋषिकेश : कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का आज मीरा नगर में हुआ समापन, युवाओं और महिलाओं संग चौपाल लगाकर की चर्चा
ऋषिकेश : कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के समापन अवसर पर मीरा नगर में महिला कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर महिलाओं व युवाओं से देश व प्रदेश की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम तिवारी व पूर्व बीडीसी सदस्य सीमा शर्मा ने कहा कि बताया कि इस सत्याग्रह में राष्ट्रीय स्तर के जन मुद्दों को संबोदित हैं रमोला ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर राज्य आंदोलनकारीयों के प्रति सम्मान, माँ गंगा के प्रति आस्था, भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को फिर पत्र भेज गये हैं।कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मेरी चिट्ठी कार्यक्रम के तहत रोज़ाना एक संदेश प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। चिट्ठियों में बढ़ते हुए बेरोज़गारी, ध्वस्त क़ानून व्यवस्था, महिलाओं पर ग़लत बयानबाजी, बढ़ती हुई बेतहाशा महँगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस का सत्याग्रह चलता रहेगा। भाजपा की भ्रष्ट सरकार लगातार हिटलर शाही दिखा रही है जिसका कांग्रेस पुर ज़ोर तरीक़े से विरोध करती हैं और भाजपा को यह संदेश देना चाहती हैं कि वह जल्द से जल्द अपनी जनविरोधी नीतियों को बंद कर विकास शील योजनों को लाए जिससे जानता के कष्ट दूर हो।कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रदीप चन्द्रा व सुभाष जखमोला ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार को यह अवगत कराना चाहती हैं कि भाजपा जिन नीतियों पर कार्य कर रही हैं वह सभी नीतियों में सुधार लाए और नए नए विकास शील कार्य किए जाए अन्यथा जनता जल्द ही उनको सत्ता विहीन करेगी।
कार्यक्रम में संतोष कुमार, गुड्डी देवी, सीमा देवी, रचना झकमोला, रजनी, सुमन सैनी, नम्रता, लक्ष्मी झकमोला, सिकंदर चौधरी, अवतार कुमार, धर्मेंद्र कुमार पासवान, इंद्र कुमार, राजेश कुमार, जगदीश प्रशाद, पुराण सिंह, संदीप आदि लोग उपस्थित रहें।



