ऋषिकेश : भगवान राम जी के मंदिर के उद्घाटन के नाम पर केन्द्र व उ०प्र० की सत्ताधारी सरकार अपनी राजनीति (बीजेपी) चमकाने का प्रयास कर रही हैं: अतुल यादव

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय  प्रवक्ता (राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट) एडवोकेट अतुल यादव ने कहा कि भगवान राम जी के मंदिर के उद्घाटन के नाम पर केन्द्र व उ०प्र० की सत्ताधारी सरकार अपनी राजनीति (बीजेपी) चमकाने का प्रयास कर रही हैं।  पूरे देश में सिर्फ इसी विषय पर चर्चा हो रही हैं जिससे जनता की समस्या पर ध्यान ना जायें।
अतुल ने आरोप लगाते हुए कहा,  मीडिया भी सिर्फ इसी विषय पर चर्चा को दिखा रहा हैं।लोकसभा चुनाव आने वाला हैं,लेकिन मीडिया मंहगाई,बेरोजगारी,गरीबी पर कोई विशेष चर्चा के बजाय,भगवान राम जी के मंदिर उद्घघाटन की बात को ही पूरा ध्यान केंद्रित किये हुये हैं।समाजवादी लोग राजनीति और धर्म को नहीं मिलाते।हमारे (हिन्दू धर्म )धर्म में कहा जाता हैं कि भगवान का बुलावा आता हैं तो दर्शन के लिए जाते हैं।धर्म आस्था का विषय हैं राजनीति का विषय नहीं हैं।उ०प्र० में सपा इंडिया गठबंधन का सबसे बड़ा दल हैं,सपा की जुममेदारी बड़ी हैं जो भाजपा से मुकाबला कर रही हैं।सपा का (PDA) व इंडिया गठबंधन के साथ भाजपा को हराकर,चुने हुये सांसद नया प्रधानमंत्री देगें।इंडिया गठबंधन के सभी दल आपसी मेल से सब तय कर लेगें।सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी पार्टी हमेशा से लड़ती आयी हैं,सामाजिक न्याय की बात हमेशा सपा उठाती चली आयी हैं।सामाजिक न्याय,जातीय जनगणना होने से ही समाज के हर वर्ग को भागीदारी और अधिकार मिल सकेंगे।
उत्तराखंड़ राज्य में भी सपा अपना खाता खोलेगी।सन 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा ने अपना खाता खोला था उत्तराखंड़ में सपा ने लोकसभा चुनाव जीता था,अब 2024 में भी जीतेगें।समाजवादी पार्टी के द्वारा उत्तराखंड़ में भी अपनी तैयारी की जा रही हैं।जैसा हमारे(सपा)के माननीय राष्ट्रीय नेतृत्व का आदेश होगा उसका अनुपालन किया जायेगा।सपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।हमारा माननीय राष्ट्रीय नेतृत्व बात करने में लगे हुये हैं (उत्तराखंड़ के विषय में)। जैसा हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व का आदेश होगा उस दिशा निर्देश का पालन होगा।हम यहां पर अपनी तैयारी में जुटे हुये हैं।
ALSO READ:  UK : श्री केदारनाथ धाम के कपाट, 22 अप्रैल को खुलेंगे

Related Articles

हिन्दी English