ऋषिकेश : बागेश्वर में नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म, कांग्रेस हुई उग्र फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बागेश्वर में हुई नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। दुष्कर्म के विरोध में मामले में कांग्रेस कार्यकर्त्ता उग्र नजर आये। हिन्दू संगठन से जुड़े एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप है।

पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला व मदन शर्मा ने कहा कि जनपद बागेश्वर में हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर अध्यक्ष बजरंग दल द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। बालिका के पिता द्वारा बागेश्वर कोतवाली में अपनी पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म की रिर्पोट दर्ज की गई है। भाजपा सरकार में राज्य के अन्दर लगातार महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, अत्याचार एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ महानगर कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस भाजपा सरकार के घोर निन्दा करती है। जहां एक और यहां बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है। लेकिन फिर भी भाजपा सरकार महिला कानून व्यवस्था में फेल साबित हुई हैं।

ALSO READ:  UK : सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पाटल बरामद

पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि इस भजापा सरकार में लगातर महिलाओं के साथ दुष्कर्म हों रहें है ये सरकार महिलाओं के प्रति विफल साबित हुई हैं चाहें व अंकिता हत्याकांड हो चाहें अब बागेश्वर में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और कहीं न कहीं इन सब के पीछे भाजपा सरकार के लोगों का हाथ हैं।पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत और मधु जोशी ने कहा कि इस भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ आए दिन उत्पीडन हो रहा है उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं साथ ही भाजपा सरकार ऐसे घिनौने कार्य करने वालों को संरक्षण दे रही है l

ALSO READ:  UK : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में   गुमानीवाला  स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के 9 छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया 

इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, विजयपाल रावत, मदन मोहन शर्मा, दीप शर्मा, नीलम तिवारी, विमला रावत, ललित मोहन मिश्र, शैलेन्द्र बिष्ट, ऋषि सिंघल, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, राजेंद्र कोठारी, सुभाष जखमोला, त्रिलोकी नाथ तिवारी, कमल बनर्जी, हरिसिंह, बीएस पायल, विजय लक्ष्मी शर्मा, रुकम पोखरियाल, राजेश शर्मा, सूरज विश्नोई, मुकेश जाटव, विक्रम भंडारी, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, मधु मिश्रा, अशोक शर्मा, सावित्री देवी, प्रवीण जाटव, ओम सिंह पवार, गौरव अग्रवाल, योगराज दत्त, सूरज विशनोई आदित्य झा आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English