ऋषिकेश : श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण प्रभारी अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, प्रभारी अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा,संस्कृत शिक्षा, गढ़वाल मंडल शिव प्रसाद खाली के द्वारा किया गया.

उन्होंने विद्यालय मे प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के साथ कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से विषयक संदर्भ मे सीधी बात की और उनके पाठ्यक्रम का अवलोकन करते हुए विषय के अध्ययन संबंधी सुझाव दिए अपर निदेशक गढ़वाल मंडल ने विभिन्न कक्षाओं मे अंग्रेजी, हिंदी,गणित, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान के वादनों में जाकर स्वयं छात्र छात्राओं को पढ़ाते हुए बेहतरीन अध्ययन के सुझाव दिए. सभी विषय के शिक्षकों को भी बच्चों के पढ़ाने के नए तरीके बताए, विद्यालय में संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए प्रभारी अपर निदेशक गढ़वाल मंडल ने विद्यालय के क्रियाकलापों पर संतुष्टि व्यक्त की उन्होंने विद्यार्थियों को अपने उद्बोधन में कहा कि विषय ज्ञान बहुत अति आवश्यक है, हमारी शिक्षा जितने श्रेष्ठ होगी आने वाला समय उतना ही अच्छा होगा. विषयों का गहन अध्ययन हमारे जीवन में अच्छे भविष्य निर्माण का प्रतीक होता है वर्तमान समय प्रतियोगिता का युग है जिसमें विषय ज्ञान होना नितांत आवश्यक है.

ALSO READ:  UK : तीर्थ पुरोहितों के हित में बनेगा ‘तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष’, बीकेटीसी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित: हेमंत द्विवेदी

अपने उद्बोधन में सभी विषय अध्यापकों को समझाते हुए शिक्षा निदेशक ने कहा शिक्षकों को विद्यार्थियों के हित को देखते हुए अपने विषय का ज्ञान देना आवश्यक है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने अपर निदेशक एस खाली जी का स्वागत किया तथा विद्यालय व्यवस्था के संदर्भ मे अवगत कराया ।

ALSO READ:  UK: ये है बजट..किसको क्या मिला ? क्या योजना है ? कितनी राशी मिली ? जानें डिटेल में

Related Articles

हिन्दी English