ऋषिकेश : तीन दिन में खाली करें IDPL वासी अपने आवास, पहले चरण में 227 की लिस्ट

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आइडीपीएल आवासीय कॉलोनी में रह रहे लोगों को प्रशासन ने तीन दिन का समय दिया है. आवास खली करने के लिए.प्रशासन का फरमान जारी होने के बाद स्थानीय वासियों में हड़कंप मचा हुआ है. प्रशासन ने इसी के साथ खाली कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. बुधवार को तहसीलदार डॉ अमृता शर्मा पहुंचे आइडीपीएल और मौखिक तौर पर तीन दिन का समय दे कर आ गयी. आपको बता दें, दवा फैक्ट्री आइडीपीएल और आवासीय कॉलोनी वन भूमि पर है. इसकी लीज पूर्व में ख़त्म हो चुकी है. इसलिए अब सम्बंधित विभाग को भूमि ट्रांसफर करवाने के लिए प्रशासन ने आइडीपीएल आवासीय कॉलोनी को खाली करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीँ प्रशासन का कहना है स्वयं आवास खाली नहीं किया तो जबरन कार्रवाई की जाएगी. तहसीलदार ऋषिकेश डॉ अमृता शर्मा के मुताबिक़ पहले फेज में 227 आवास खाली कराये जायेंगे. इसके लिए मौखिक रूप से लोगों को बता दिया गया है.

ALSO READ:  पिथौरागढ़ : टिम्टा–चमडुंगरा मार्ग पर हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश जारी

विरोध भी हुआ-
IDPL “आवासीय कल्याण समिति” ने तहसील में ज्ञापन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज करवाया है. मुख्यमंत्री के ज्ञापन सौंपा गया एसडीएम के मार्फ़त. कार्रवाई रोकने की मांग की गयी है. इस अवसर पर सुनील कुटलैहडिया, ज्योति सजवाण पूर्व जिला अध्यक्ष बी के जे पी, रामेश्वरी चौहान ,सारिका, सुधा गुप्ता नंदनी भंडारी,महिपाल सिंह, महावीर सिंह,संजीव शर्मा,जन्मदेई,मुन्नीदेवी , उर्मिला गुप्ता,कान्ति गुसाईं,पिंकी कौर,नेहा,सूरज , राजकुमार,राजेश मेहरा,मराछु राम आदि उपस्थित रहे. आपको बता दें आइडीपीएल में केंद्र और राज्य के कई बड़े प्रोजेक्ट आने हैं. लेकिन अब कब तक शुरू होंगे यह भविष्य के गर्भ में है.

ALSO READ:  एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन

Related Articles

हिन्दी English