ऋषिकेश: ऐसा स्कूल (SVMIC) जो पुष्प वर्षा कर करता है स्वागत नए छात्र-छात्राओं का

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • खुद प्रधानाचार्य ने की पुष्प वर्षा नए विद्याथिर्यों के स्वागत करने के लिए 
  • ऐसे विद्यालय कितने करते हैं आजकल, सोचने वाला विषय  है 
  • परंपरा ऐसी, विद्या मंदिर में ही मिल सकती है, शिक्षा के साथ संस्कार भी 
  • अधिकतर तो शिक्षा की दुकानें हो गयीं हैं अब, SVMIC आवास विकास सबसे अलग 
  • कुछ भी हो जाये टॉप इसी स्कूल का विद्यार्थी करता है हर वर्ष 
ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर आयोजित स्वागत समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम में ले. क. राहुल शर्मा, पूनम कपूर, मोहन राणाकोटी एवं प्रवक्ता अंग्रेजी के रूप में विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।नवीन प्रवेशित छात्र-छात्राओं पर पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस स्नेहपूर्ण स्वागत से विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिवार के प्रति उनका अपनापन और बढ़ गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा प्रधानाचार्य उमाकांत पंत के सफल तीन वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई, साथ ही उनके नेतृत्व में विद्यालय की निरंतर प्रगति की सराहना की गई।अतिथि ले.क.राहुल शर्मा एवं मोहन राणाकोटी ने सभी नवीन प्रवेश छात्र छात्राओं  एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं समस्त टीम को लगातार नए आयामों को छूने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला है। हमें बच्चों के भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास करना है, जिससे वे जीवन में श्रेष्ठ नागरिक बन सकें।”
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का प्रधानाचार्य द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय निरंतर शिक्षा, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा आगामी सत्र में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु नवाचारों को प्राथमिकता दी जाएगी।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा सभी ने नए सत्र के उज्ज्वल और सफल होने की कामना की।अनिल भंडारी के चले कार्यक्रम संचालन में वाइस प्रिंसिपल डॉ. नागेन्द्र पोखरियाल,गृह परीक्षा प्रभारी रामगोपाल रतूड़ी,वीरेंद्र कंसवाल, नंदकिशोर भट्ट,संदीप कुमार,प्रवेश कुमार, यशोदा भारद्वाज,आरती बडोनी, मीनाक्षी उनियाल एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी अभिभावक मौजूद रहे।
ALSO READ:  UK : प्रधानमंत्री के प्रयासों से उत्तराखंड पर्यटन को मिला नया आयाम, शीतकालीन पर्यटन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : CM धामी

Related Articles

हिन्दी English