ऋषिकेश : ग्राम सभा खदरी खड़क माफ़ आदर्श ग्राम बनेगा, निशंक ने लिया गोद, रूपरेखा तैयार हुई

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में मंगलवार को सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत द्वितीय चरण (वर्ष 2023-24) की बैठक आयोजित की गई। विकासखंड डोईवाला की ग्रामसभा खदरी खड़क माफ के सामुदायिक भवन (हमारो अपणु ) मंगलवार को बैठक आयोजित की गई,  जिसमें मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा हरिद्वार क्षेत्र के रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में हुई। बैठक में वी०डी०पी तैयार कर अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी।

बैठक में समग्र विकास की योजनाओं के संबंध में विकासखंड डोईवाला के अधिकारियों एवं अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों और ग्राम वासियों के साथ चर्चा की गई व ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग ,लोनोवि विभाग, जल विभाग, सिंचाई विभाग , विघुत विभाग आदि रहे। ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने ग्राम सभा के विकास के लिए बैठक में मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को ग्राम सभा की समस्या से अवगत कराया जिसमें सर्वप्रथम ग्राम सभा में प्राथमिक उपचार केंद्र/वेलनेस सेन्टर का निर्माण, ग्रामसभा की विभिन्न बदहाल सड़कों की मरम्मत,वन विभाग ऋषिकेश रेंज एवं ग्राम पंचायत खदरी की सीमा के सीमांकन करने, राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ संयुक्त सीमांकन करने, ग्रामीणों की राशन कार्ड में यूनिट की वृद्धि के संदर्भ में, 2 किमी० लघु सिंचाई का पुनर्निर्माण कराने के संदर्भ में पत्र प्रेषित करा।

ALSO READ:  UK: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि, जानें

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा ग्रामसभा खदरी खड़क माफ को आदर्श ग्राम योजना बनाने की प्राथमिकता का हमने संकल्प लिया है उसे पूरा करेंगे, आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्रामसभा को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, विभाग के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है अपूर्ण कार्य ग्राम सभा में जल्द पूर्ण होंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल, अनिल चंदोला श्रीकांत रतूडी, समाजसेवी शांति थपलियाल, पंचायत सदस्य जीतराम थपलियाल, संजीव चौहान, मनजीत राठौड़ अनिल रावत ,अतुल ,विनोद चौहान आदि रहे।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति, जानें

Related Articles

हिन्दी English