ऋषिकेश : नेक दिन नेक काम….रोटरी क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर, 230 युनिट ब्लड एकत्रित किया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रोटरी क्लब ऋषिकेश के तत्वधान में रक्तदान महादान शिविर लगाया गया। मंगलवार को रोटरी क्लब ऋषिकेश के द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सभा रेलवे रोड पर रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें सैकड़ों की तादाद में रक्तवीर रक्तदान करने पहुंचे।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब के असिस्टेंट हि गवर्नर रो० नितिन गुप्ता ने सर्वप्रथम मां के वीर सपूतों को नमन करते हुए किया। रक्तदान शिविर में एम्स ऋषिकेश व आईएमए देहरादून की टीमें मौजूद रही। शिविर में लगभग 230 यूनिट ट ब्लड एकित्र किया, जो कि सावाधिक रिकार्ड भी है।रोटरी क्लब के असिस्टेंट हि ०गवर्नर रो० नितिन गुप्ता ने कहा वीर सपूतों की शहादत पर रक्तदान शिविर लगाया है, जीते-जीते रक्तदान सभी को करना चाहिए। इस पुनीत कार्य में सभी को अपनी अपनी भागीदारी करनी चाहिए।क्लब के द्वारा समय समय विभिन्न सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहती हे। क्लब द्वारा समाजिक सरोकार के कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलते रहेंगे।

ALSO READ:  UK : लंबे समय से फरार चल रहा गैंगस्टर अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

इस अवसर पर असिस्टेंट हि ०गवर्नर रो० नितिन गुप्ता,अध्यक्ष रो०सजंय अग्रवाल,सचिव रो०संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष रो०पवन नागपाल रो०अजीत सिह (गोल्डी), रो०टीकाराम पुरवाल,रो० गुड्डू सिंह (प्रोजेक्ट मेनेजर), लक्ष्मण सिंह चौहान व अन्य क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : 6 से 9 मार्च तक टिहरी में होगा “हिमालयन O2 - द टिहरी लेक फेस्टिवल”, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच : मंत्री सुबोध उनियाल

Related Articles

हिन्दी English