ऋषिकेश: चारों नशेड़ी दोस्तों ने लूट लिया दूध विक्रेता गुलाम रसूल को दिन दहाड़े, हुए गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा लूटे गये 10,000/ रू0 नगदी  के साथ 04 शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश : कोतवाली में गुरूवार को प्रेस वार्ता के दौरान वन गुर्जर से दिन दहाड़े लूट की वारदात का खुलाशा किया है पुलिस ने.  अभियुक्त द्वारा किये गये घटना का विवरण- इस प्रकार है -1-दि0 18.11.25 को शिकायातकर्ता  गुलाम रसूल पुत्र माम हसन निवासी सात मोड गिजरेडा थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि मै दिनांक 17.11.25 को मै ऋषिकेश क्षेत्र मे दूध वेचकर सरकारी अस्पताल के पास बाल्मिकी बस्ती रोड पर ग्राहको को दूध बेचकर वही सडक किनारे बैठकर दूध से प्राप्त पैसो को गिन रहा था कि तभी चार अज्ञात लडके आये और मेरे साथ मारपीट कर मेरे हाथ से 10000/रू0 मय पर्स को छीनकर भाग गये  है । तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर तत्काल मु0अ0सं0 -517/2025 धारा 309(4)/115 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया गया ।

गिरफ्तारी का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अभियुक्तो की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (ऋषिकेश) एवं  क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश  के निकट मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में *कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा* अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा थाना हाजा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये एवं थाना क्षेत्र के 110 कैमरो को चैक कर देखा गया *दि0 19.11.25 को गठित पुलिस टीम द्वारा एम्स जाने वाली रोड कोतवाली ऋषिकेश से अभियुक्त 1- अमन भण्डारी  पुत्र पूरव सि भण्डारी निवासी C/O विविन रावत 14 बीघा निकट भण्डारी होटल ढालवाला थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढवाल उम्र-22 वर्ष । 2- कैलाश पुत्र  कुन्दन सिह निवासी C/O नरेन्द्र सिह मायाकुण्ड ऋषिकेश उम्र-37 वर्ष । 3- पंकज सिह पुत्र स्व0  राजेन्द्र सिह निवासी ढालवाला एच0पी0 गैस गोदाम के पास थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढवाल उम्र-30 वर्ष । 4- आकाश उर्फ गोलू पुत्र आन्नाद मणी निवासी कुम्हारवाडा गली न0-05 थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र-22 वर्ष ।  को लूटे गये 10,000/रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्तगणो से बरामद माल का अनावरण –
चार प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बो के अन्दर कुल 10,000/रू0 नगद ।
इससे पहले  अभियुक्त गणो द्वारा किये गये अपराध –
अभियुक्त अमन –1- मु0अ0सं0-257/23 धारा 60(1)आब0अधि0।
                         2- मु0अ0सं0-295/23 धारा 380/411 भादवि ।
                         3-मु0अ0सं0-177/25 धारा 303(2) बीएनएस । 
अभियुक्त कैलाश – अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । 
अभियुक्त पंकज – 1-मु0अ0सं0 -54/24 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट ।
अभियुक्त आकाश-1-188/25 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट ।
अभियुक्तगणो से पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तगणो से पूछताछ की गयी तो इनके द्वारा बताया गया कि हम सभी दोस्त है हम सभी नशे के आदि है तथा आते जाते लोगो से सामान / मोवाइल व रू0 छीनझपटी करते है जिससे हम लोग नशे का सामान शराब / स्मैक खरीदकर अपनी जरूरतो को पूरा करते हैँ लूटे गये  10,000/रू0 से हम नशा का सामान खरीदने जा रहे थे  कि आपने पकड लिया ।
नाम पता  गिरफ्तार अभियुक्त
1- अमन भण्डारी  पुत्र  पूरव सिह भण्डारी निवासी C/O विविन रावत 14 बीघा निकट भण्डारी होटल ढालवाला थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढवाल उम्र-22 वर्ष ।(बरामदगी 4000/रू0)
 2- कैलाश पुत्र  कुन्दन सिह निवासी C/O  नरेन्द्र सिह मायाकुण्ड ऋषिकेश उम्र-37 वर्ष । (बरामदगी 4000/रू0)
3- पंकज सिह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिह निवासी ढालवाला एच0पी0 गैस गोदाम के पास थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढवाल उम्र-30 वर्ष । (बरामदगी 1000/रू0)
4- आकाश उर्फ गोलू पुत्र  आनन्द मणी निवासी कुम्हारवाडा गली न0-05 थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र-22 वर्ष । (बरामदगी 1000/रू0)
गिरफ्तार अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास –
अभियुक्तगण पूर्व मे भी विभिन्न  अपराधो मे संलिप्त रहे हे है जिनके विरूद्ध थाने पर अभियोग पंजीकृत है ।
उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं बाहरी राज्यो से भी अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम-
*1- उ0नि0  दिनेश राणा
*2- अ0उ0नि0 राजकुमार
*3- कानि0 444 रमेश मैठाणी
*4- कानि0 य़शपाल
5- का0 1405 साहब सिह
6- का0 787 दिनेश महर
7- का0 1533 अभिषेक
8- का0 84 सौरभ बालिया
[
ALSO READ:  (लेख) राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

Related Articles

हिन्दी English