ऋषिकेश : आबकारी टीम ऋषिकेश की चंद्रभागा क्षेत्र में रेड, 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

ऋषिकेश : आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. जिसमें लिखा हुआ था फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली। चंद्रभागा इलाके में खोखे से बरामद की गई यह खेप। दो अभियुक्त देवेश उर्फ सोनू,अशोक पुत्र लाल बहादुर दोनों निवासी श्यामपुर ऋषिकेश को धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। टीम में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा,हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, दीपा शामिल रहे।



