आबकारी ऋषिकेश की रेड, १ महिला समेत ३ गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • आबकारी विभाग ऋषिकेश द्वारा की गई कार्यवाही 
  • आबकारी ऋषिकेश टीम की लगातार दबिश जारी
  • सोमवार को भी ३ जगहों पर दी गयी दबिश, एक महिला समेत ३ गिरफ्तार 
ऋषिकेश :  दिनांक 02-02-2026 को प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा ऋषिकेश बस स्टैंड , लेबर कॉलोनी एवं श्यामपुर में संदिग्ध ढाबों एवं घरों में दबिश दी गई । दबिश के दौरान  ऋषिकेश बस स्टैंड के पास जे के भोजनालय से शुभम पुत्र महेंद्र निवासी ढालवाला ऋषिकेश के कब्जे से 58 पव्वे इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुए , छापेमारी को आगे बढ़ाते हुए लेबर कॉलोनी में दबिश दी गई गई. जिसमें एक महिला सायबा पुत्री शिब्बन निवासी IDPL कॉलोनी के कब्जे से 42 पव्वे बीच हाउस रम एवं 09 पव्वे इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुई पुनः दबिश जारी रखते हुए श्यामपुर चौकी के पास स्थित सत्कार ढाबे से अशोक पुत्र  गणेश निवासी बागेश्वर हाल पता रायवाला देहरादून के कब्जे से 28 पव्वे माल्टा 12 पव्वे रॉयल स्टैग 06 बोतल इंपीरियल ब्लू व्हिस्की शराब बरामद हुए  ।  कुल 02 पुरूषों एवं 01 महिला  के कब्जे से कुल  121 पव्वे व 06 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 28 पव्वे माल्टा देशी शराब बरामद हुई।   गिरफ्तार अभियुक्तों  के विरूद्व आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की गयी।
ALSO READ:  UK : लैंड फ्रॉड पर बनेगा सख्त कानून, दोषियों को नहीं मिलेगी राहत, कैंची धाम बाईपास जून तक होगा पूरा :CM

Related Articles

हिन्दी English