ऋषिकेश : कृष्णा नगर में आबकारी विभाग की रेड, एक अभियुक्ता गिरफ्तार अवैध शराब भी बरामद

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शुक्रवार को आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आइडीपीएल के कृष्णा नगर में रेड मारी गयी जिसमें सोनिया पत्नी दलविंदर निवासी IDPL कृष्णानगर कॉलोनी के घर से अवैध शराब बरामद की गयी. छापेमारी में 97 पव्वे जुबली व्हिस्की एवम 12 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की की जब्त की गई है. आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में यह छापेमारी की गयी. बिष्ट ने बताया अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया है. इससे पहले भी सोनिया को गिरफ्तार किया गया था शराब तस्करी/विक्री के आरोप में

ALSO READ:  हृषिकेश बसंतोत्सव, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा युवाओं का जोश

Related Articles

हिन्दी English