ऋषिकेश : तीन अलग-अलग जगहों पर आबकारी विभाग की रेड, तीन लोग गिरफ्तार, शराब भी बरामद 

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने तीन अलग-अलग जगहों पर रेड की है. तीनों जगह से तीन ब्यक्ति गिरफ्तार किये गए हैं. सबसे पहले नौ फ़रवरी को आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा अनिल पुत्र भगवान दास निवासी रामनगर डांडा थानो के घर से 62 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है. दीपक उर्फ कालू निवासी काले की ढाल सर्वहारा नगर के घर से 94 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. और आज दिनाक 10 फरवरी को मनोज जाटव पुत्र भागवत जाटव निवासी जाटव बस्ती के घर से 82 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद की है. तीनों ब्यक्तियों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है. आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में यह रेड की गई है. तीनों जगह से एक-एक ब्यक्ति गिरफ्तार हुआ है. आपको बता दें ऋषिकेश ड्राई एरिया है फिर भी यहाँ पर शराब लगातार बरामद होती रहती है. आबकारी विभाग और पुलिस लगातार रेड कर शराब बरामद करती आयी है.

ALSO READ:  मुनि की रेती :क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 के दूसरे दिन ओपन व विद्यालयों की एकल व समूह गायन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

Related Articles

हिन्दी English