ऋषिकेश : आबकारी विभाग ने मारी रेड, पहाड़ ले जा रहा था बेचने, 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद चार पहिये वाहन से, एक गिरफ्तार

17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पेट बॉटल मैकडॉवेल,रॉयल स्टैग आर्मी का फर्जी लेबल लगी बरामद की गई

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापेमारी और चेकिंग अभियान जारी है. इसी क्रम में सोमवार शाम को आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा डोईवाला टोल प्लाजा के निकट एक चारपहिया वाहन तिगोर कार का नंबर है UK07DZ3224 से 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पेट बॉटल मैकडॉवेल,रॉयल स्टैग आर्मी का फर्जी लेबल लगी बरामद की गई।अभियुक्त मनीष नेगी पुत्र आनंद नेगी  कोटद्वार निवासी है।

ALSO READ:  नैनीताल: भवाली में भाजपा का प्रदर्शन, पालिका पर मिलीभगत से एनओसी देने का आरोप, मस्जिद भूमि की जांच की मांग

इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक, कार एवम शराब को कब्जे में लेकर अभियुक्त को धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।शराब अन्य राज्यों से लाकर सस्ते दामों में पहाड़ में बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ,हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश,दीपा,रीना एवम प्रदीप दयाल सम्मिलित रहे।

ALSO READ:  UK :पहाड़ में रेल....अब कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन के विस्तार की संभावना पर हो कार्य : CM धामी

Related Articles

हिन्दी English