ऋषिकेश : आबकारी विभाग ने चेकिंग के दौरान 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की नटराज चौक के पास से, कार चालक गिरफ्तार

ऋषिकेश : शुक्रवार को आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा नटराज चौक के पास एक संदिग्ध चार पहिया वाहन UK08X 2500 को रोककर चेक किया गया तो कार की डिग्गी से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन चालक संजय कुमार निवासी हरिद्वार कनखल को धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है. वाहन को शराब के साथ सीज कर दिया है. टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा,हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह,आशीष प्रकाश,दीपा,रीना,प्रदीप दयाल सम्मिलित रहे.



