ऋषिकेश के पर्यावरणविद विनोद जुगलान अमेरिका में हुए सम्मानित

Ad
ख़बर शेयर करें -
न्यूयार्क/देहरादून। जनपद देहरादून अंतर्गत ऋषिकेश देवभूमि उत्तराखंड निवासी पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान को अमेरिका में सम्मानित किया गया है. ऋषिकेश के खदरी खड़क मांफ के रहने वाले हैं जुगलान. कई वर्षों से वे पर्यावरण के लिए काम करते आ रहे हैं.  पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति सामाजिक जनजागृति लाने के लिए न्यूयार्क स्थित कार्नेल यूनिवर्सिटी में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली क्लाइमेट वीक जलवायु सप्ताह के तहत ग्रीन स्कूल द्वारा आयोजित नौवें न्यूयार्क विश्व सम्मेलन में “जलवायु कार्यवाही नेतृत्वकारी सम्मान 2025 ” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें अर्बन ग्रीन एजुकेशन फ्लोरिडा अमेरिका के निदेशक डॉन लामिशन  और ग्रीन स्कूल मेंटर डॉ वीरेन्द्र सिंह रावत द्वारा संयुक्त रूप से भेंट किया हमगया।ग्रीन मेंटर डॉ रावत ने कहा कि हमारा उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के ऐसे लोगों की पहचान कर उनको विश्व स्तर के पटल पर एकत्र कर विचारों का आदान प्रदान कर उस विद्वता का क्रियान्वयन समाज हित में किया जा सके। विश्व स्तर पर प्रसिद्धि पाने वाले पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्ण रूप से जीवन समर्पित कर चुके वैश्विक पर्यावरण कार्यकर्ता विनोद प्रसाद जुगलान ने कहा कि यह सम्मान वास्तव में उनके पारिवारिक सदस्यों सहित सहयोगी उन हजारों हजार पर्यावरण कार्यकर्ताओं, सामाजिक और शैक्षिक संस्थाओं सहित पत्रकारों को समर्पित है जो समाज में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में चेतना लाने का कार्य कर रहे हैं।
न्यूयार्क जलवायु सप्ताह सम्मेलन में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सूर्य की हर किरण न सिर्फ प्रकाश बिखेरती है बल्कि यह भी सन्देश देती है कि हम उन लोगों में चेतना लाएं जो सामाजिक चेतना के प्रति अनभिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के परिणाण स्वरूप उपजने वाली आपदाएं भविष्य की चुनौतियों का संकेत हैं। इनसे निबटने के लिए सामूहिक जन चेतना जरूरी है। उन्होंने कहा पहाड़ के विकास के लिए पहाड़ के अनुरूप ही विकास नीति बननी चाहिए। विकास योजनाओं के क्रियान्वन से पूर्व उनका पर्यावरीय अध्ययन जरूरी है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ रावत ने कहा कि संस्कार विहीन शिक्षा हमें शिक्षित भले ही कर दे लेकिन ऐसी शिक्षा चेतना विहीन समाज को विकसित करती है।उन्होंने बताया कि द्वि दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के सौ से अधिक प्रतिनिधियों को विश्व स्तर पर सम्मानित किया गया।स्कूल स्तर से लेकर विश्व विद्यालय स्तर और व्यक्तिगत  से लेकर संस्थागत सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को दस श्रेणियों सम्मानित किया गया।
जिनमें,फिल्म जगत, शिक्षा, सामाजिकता,पर्यावरण जलवायु परिवर्तन कार्यवाही सम्मिलित हैं। कार्यक्रम में भारतीय मूल के बीबीसी के पत्रकार रोहन दुआ भी सम्मानित हुए।कार्यक्रम में बाईस देशों में संचालित ग्रीन स्कूल के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया।जिनमें तकनीकी विश्व विद्यालय के शिक्षाविद, पर्यावरणविद, पत्रकार और हॉलीवुड फिल्म स्कूल निर्माता और निर्देशक,फैशन डिजाइन के विशेषज्ञ एवं विद्यालयों के छात्र और शोध छात्र भी सम्मेलन में शामिल थे। जिनमें पूरे विश्व से सौ से अधिक प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

हिन्दी English