ऋषिकेश : एम्स रोड पर चली “जेसीबी” हटाया गया अतिक्रमण…ऋषिकेश पुलिस तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एम्स रोड पर आज नगर निगम और पुलिस ने मिलकर सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटा दिया. बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा यात्रा सीजन की दृष्टिगत तथा राष्ट्रीय राजमार्ग व राजकीय राजमार्गों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है. उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा स्वयं नेतृत्व करते हुए आज दिनांक 6 मई 2022 को नगर निगम के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित कर एक संयुक्त टीम गठित कर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एम्स रोड पर किनारे अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ी, रेहड़ी-ठेली-फड़ तथा दुकानों के बाहर परमानेंट बोर्ड, गार्ड आदि लगाकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाया गया|आपको बता दें आवास विकास से लेकर एम्स गेट नंबर 3 तक दिन प्रतिदिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा था.फिर एम्स गेट नंबर 1 से आम बाग़ पुलिया तक जगह-जगह अतिक्रमण हो रहा था. जिससे सड़कों की सुंदरता तो ख़राब हो ही रही थी साथ ही इस क्षेत्र में भीड़ होने की वजह से दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती थी.

ALSO READ:  UK: फ़रवरी में होने वाली थी शादी, लेकिन उससे पहले कर दिया मर्डर प्रीती रावत का :एसपी ऋषिकेश

Related Articles

हिन्दी English