ऋषिकेश: पार्षद बिरेन्द्र रमोला ने सौंपा ज्ञापन विधायक को नाले की समस्या को लेकर

ऋषिकेश :स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को गुमानीवाला के पार्षद वीरेंद्र रमोला ने क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़े नाले के सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण से संबंधित ज्ञापन सौंपा।मुलाकात के दौरान, बरसात के समय होने वाले जलभराव से स्थानीय नागरिकों को हो रही समस्याओं पर उन्होंने विस्तार से अवगत कराया। इस रमोला ने जानकारी देते हुए बताया, मुलाकात के दौरान उन्हूने आश्वासन दिया है कि इस विषय को शासन के समक्ष लिखित रूप से उठाकर आवश्यक कार्यवाही जल्द सुनिश्चित करवाई जाएगी।जनता की सुविधा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।गुमानीवाला क्षेत्र की इस प्रमुख समस्या के समाधान हेतु हम सभी मिलकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



