ऋषिकेश :कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक 16 फ़रवरी के राजभवन घेराव की बनी रणनीति

ऋषिकेश :आज रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आगामी 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव हेतु देहरादून चलने की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ कनिष्ठ एवं फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों के साथ व्यवस्था हेतु एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें ऋषिकेश से अधिक से अधिक संख्या में राज भवन घेराव में भागीदारी करने का आवाहन किया गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि आज जिस तरीके से भाजपा राज में राज्य के अंदर भय– भ्रष्टाचार, लूट– खसूट, महिला बलात्कार, हत्या व पेपर लीक आदि आदि में हर जगह भाजपा के लोग शामिल हैं यह राज्य के लिए अति चिंतनीय है और भाजपा के नेता हर मुद्दे से ध्यान भटकने के लिए हर समय हिंदू– मुस्लिम करते रहते हैं यह अब जनता को भी समझना होगा, और बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जनता को भी सड़कों पर विपक्ष के साथ मिलकर लड़ना होगा, इसी में राज्य का हित है, मैं पुनः ऋषिकेश की जनता से राजभवन घेराव में शामिल होने की अपील करता हूं।इस मौके जयेंद्र रमोला व महंत विनय सारस्वत ने कहा कि हमारे सभी नेताओं को बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में जनता को शामिल करने के लिए अपील करनी चाहिए और सभी कार्यकर्ताओं को अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में राजभवन घेराव में शिरकत करना चाहिए अन्यथा यह सरकार जनता का अहित करती रहेगी, आज बापू ग्राम के लोग लगभग डेढ़ महीने से धरने पर बैठे हुए हैं और सरकार की कानों में ज्यूँ नहीं ररींग रही है, यह ताजा मामला सभी के सामने है, साथ ही सभी से राजभवन घेराव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया।
बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह मियां एडवोकेट, जयेंन्द्र रमोला, महंत विनय सारस्वत, पुष्पा मिश्रा, मदन मोहन शर्मा, भगवती प्रसाद सेमवाल, ललित मोहन मिश्रा, संजय भारद्वाज, सिंहराज पोसवाल, बृजभूषण बहुगुणा, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, मनीष जाटव, शोभा भट्ट, उमा ओबेरॉय, हरि सिंह नेगी, सूरत सिंह कोहली, रुकम पोखरियाल, सुमित चौहान, मधु मिश्रा, हिमांशु जाटव, पुरंजय भारद्वाज, बप्पी अधिकारी, भूपेंद्र, हिमांशु कश्यप, आदित्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



