ऋषिकेश : मुख्य नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने मानवता का परिचय देते हुए लावारिस घूम रही महिला को नारी निकेतन में भर्ती कराया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :   योगनगरी ऋषिकेश में लावारिस हालत में घूम रही एक महिला की नगर निगम प्रशासन ने सुध ली। मानवता का परिचय देते हुए मुख्य नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने नगर निगम कर्मियों की मदद से उक्त महिला को नारी निकेतन में भर्ती कराया। महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर दूरभाष के माध्यम से मुख्य नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी को सूचना मिली कि एक निराश्रित एवं मूकबधिर महिला ऋषिकेश के चन्द्रभागा पुल तिराहा के पास वीमार्ट के निकट विचरण कर रही है, जो असहाय एवं बीमार लग रही है जिसे तत्काल सहायता पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उक्त सूचना के आधार पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ने प्रभारी सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, प्रभारी सुपरवाइजर नरेश खैरवाल, पर्यावरण मित्र मुन्नी बिन्दर को वाहन सहित मौके पर भेजा। नगर निगम टीम द्वारा सम्बन्धित महिला का सकुशल मौके से रेस्क्यू कर आईएसबीटी ऋषिकेश में स्थित नगर निगम के महिला रैन बसेरा में लाया गया है, जहां उन्हें निशुल्क भोजन एवं जलपान के साथ ही डोरमेट्री में बेड, बिस्तर उपलब्ध कराया गया है। मुख्य नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने भी रैन बसेरा पहुंचकर संबंधित महिला से उसके निवास सहित अन्य विवरण जानने का प्रयास किया गया। बताया कि उक्त महिला मानसिक मूकबधिर होने के कारण स्पष्ट नही बोल पा रही है, जिस कारण यह स्पष्ट नही हो रहा है कि वह किन कारणों से अपने घर से ऋषिकेश तक पहुंची है। कागजातों में मिली CMS गोपेश्वर की मेडिकल रिपोर्ट महिला से उसके बैग में रखे गये अभिलेख मांगे गये, जिसके अनुसार संबंधित महिला का नाम महेशी देवी (38) विकलांग (मूकबधिर ) पुत्री सुन्दरलाल पुत्र छविलाल निवासी ग्राम व पोस्ट सुंग, नंदानगर, जिला चमोली है। अभिलेखों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गोपेश्वर का पत्र एवं मेडिकल रिपोर्ट तथा फटे हुए अभिलेख में नारी निकेतन भेजने का विवरण उल्लेखित है। मुख्य नगर आयुक्त ने जिला प्रोबेषन अधिकारी देहरादून को फोन पर सूचित कर भर्ती का अनुरोध किया गया है।
ALSO READ:  UK : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English